राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी! कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
Agriculture Supervisor Vacancy 2026: राजस्थान के युवाओं के लिए कृषि विभाग में सरकारी अफसर बनने का सुनहरा मौका आया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।
- Written By: प्रीति शर्मा
कृषि विभाग से जुड़ी सरकारी भर्ती की जानकारी देखते युवा अभ्यर्थी (सौ.एआई)
RSSB Agriculture Supervisor Bharti 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे राजस्थान के युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल RSSB द्वारा कृषि विभाग में कुल 1100 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। कृषि फील्ड में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने साल 2026 की अपनी प्रमुख भर्तियों में से एक कृषि पर्यवेक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रदेश के कृषि विभाग में 1100 पदों पर सीधी नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार योग्य उम्मीदवार 13 जनवरी 2026 से अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कृषि विषय के साथ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की हो या उसके पास कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अन्यथा आप आवेदन नहीं कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
ICSI में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती, B.Com वालों के लिए मौका; 6.51 लाख तक सालाना सैलरी
आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। राजस्थान सरकार के नियमों के मुताबिक आरक्षित श्रेणियों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों और दिव्यांग उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें:- एमपी सहकारी बैंक में निकली 313 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले RSSB के आधिकारिक SSO पोर्टल पर जाएं।
- यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है तो वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉगिन करने के बाद Recruitment सेक्शन में जाकर कृषि पर्यवेक्षक भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें और भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट ले लें।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन मुख्य रुप से लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल परीक्षा की तिथि घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवारों को इसके लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना होगा। अगर आप कृषि क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है जहां आपको अच्छी सैलरी के साथ बेहतरीन कार्य करने का मौका मिलेगा।
