-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Rajasthan Board 12th Result Out Check On Official Website
इंतजार खत्म: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 98.43 प्रतिशत पास
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में कुल 98.43 प्रतिशत छात्रों को सफलता मिली है। बोर्ड की ओर से शाम 5 बजे रिजल्ट घोषित किया गया है।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित
जयपुर: राजस्थान के आठ लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा में कुल 98.43 प्रतिशत स्टूडेंट्स को सफलता मिली है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स rajeduboard.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
राजस्थान बोर्ड की ओर से शाम 5 बजे स्ट्रीम वाइज रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है। आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों वर्ग के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से 9 अप्रैल के बीच हुई थी। इसमें लगभग 8 लाख 90 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। लंबे समय से वह रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बोर्ड ने कहा है एक सप्ताह में स्टूडेंट अपने स्कूल से मार्कशीट ले सकते हैं।
यहां कर सकते हैं चेक
- कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और बाकी क्रेडेंशियल्स भरकर सबमिट करें।
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
- मार्कशीट को चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
- स्टूडेंट अपनी मार्कशीट की हार्डकॉपी निकालकर रख लें।
टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी
बोर्ड ने निर्णय लिया है कि इस साल टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए किया है कि क्योंकि छात्रों के बीच नंबर और रैंक को लेकर किसी तरह का तनाव उत्पन्न न हो। वे दूसरों के नंबर देकर उससे अपने अंकों की तुलना न करें। बोर्ड की ओर से साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट एक साथ ही जारी किया गया है।
ओडिशा बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित, 82.77 फीसदी पास, यहां करें चेक
फेल हुए छात्र निराश न हों
जो छात्र फेल हो गए हैं वह निराश न हों। बोर्ड की ओर से वह कंपार्टमेंट परीक्षा देकर फिर पास हो सकता हैं। जी हां, जो छात्र एक या दो विषय में फेल हो गए हैं वह कंपार्टमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति विषय अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म की तारीख घोषित की जाएगी। एक माह बाद फिर से परीक्षा होगी और कैंडिडेट उसे देकर पास हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Forest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
ITAT Vacancy 2026: सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी के 42 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर के 24 पदों पर भर्ती, 18 अगस्त तक करें आवेदन
Rajasthan board 12th result out check on official website
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














