-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Other Universities Of Follow Path Of Ignou Bring Flexibility In Admission Students Get Double Benefit
UGC: IGNOU की राह पर देश की दूसरी यूनिवर्सिटीज, एडमिशन में लाएंगी फ्लेक्सिबिलिटी; छात्रों को मिलेगा दोहरा फायदा
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
इस फैसले से छात्रों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें एकेडमिक सेशन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जो छात्र किसी कारणवश एक सेशन में दाखिला नहीं ले सके, वे दूसरे सेशन में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।

UGC (फाइल फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क : देश के लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब विश्वविद्यालयों में साल में दो बार एडमिशन लेना संभव हो सकेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यानी UGC ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत सभी विश्वविद्यालय, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की तर्ज पर जुलाई-अगस्त और जनवरी-फरवरी में दो बार दाखिला प्रक्रिया चला सकेंगे।
इस फैसले से छात्रों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें एकेडमिक सेशन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जो छात्र किसी कारणवश एक सेशन में दाखिला नहीं ले सके, वे दूसरे सेशन में अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे।
डिग्री का फॉर्मेट भी बदलेगा
यूजीसी के मुताबिक, विश्वविद्यालय अगर अपने इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी और सपोर्ट सिस्टम के आधार पर सक्षम हों, तो वे यह नई व्यवस्था अपनाने के लिए स्वतंत्र होंगे। यही नहीं, अब छात्र अपनी डिग्री को अपनी सुविधा के अनुसार जल्दी या धीरे भी पूरी कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AISHE Report: उच्च शिक्षा में बेटियों ने रचा नया इतिहास, पहली बार लड़कियों का GER पुरुषों से आगे
AAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
JKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
अब छात्रों के पास तीन विकल्प होंगे
- निर्धारित समय पर डिग्री पूरी करना
- जल्दी डिग्री हासिल करना (त्वरित कार्यक्रम)
- अधिक समय लेकर डिग्री पूरी करना (विस्तारित कार्यक्रम)
क्या है त्वरित और विस्तारित डिग्री कार्यक्रम?
त्वरित डिग्री कार्यक्रम के तहत छात्र पहले या दूसरे सेमेस्टर के बाद यह विकल्प चुन सकते हैं। तीन साल की डिग्री को वे ढाई साल में और चार साल की डिग्री को तीन या साढ़े तीन साल में पूरा कर सकेंगे। हालांकि, इस सुविधा का लाभ केवल 10% चुनिंदा छात्रों को ही मिलेगा, जिनका प्रदर्शन और योग्यता बेहतर रहेगा।
करियर से जुड़े अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वहीं, विस्तारित डिग्री कार्यक्रम की सुविधा उन छात्रों के लिए है जो किसी कारणवश तय समय में डिग्री पूरी नहीं कर पाते। ऐसे छात्र दो अतिरिक्त सेमेस्टर लेकर तीन साल की डिग्री को चार साल में और चार साल की डिग्री को पांच साल में पूरा कर सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि डिग्री सर्टिफिकेट में यह उल्लेख होगा कि छात्र ने डिग्री निर्धारित समय से कम या ज्यादा में पूरी की है।
Other universities of follow path of ignou bring flexibility in admission students get double benefit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 सितंबर तक टूटने वाली है शिवसेना यूबीटी! रील स्टार हिंदुस्तानी भाऊ का बड़ा दावा, उद्धव ठाकरे को दी चुनौती
Jul 09, 2026 | 01:40 PMनागपुर में 12 जुलाई को आवास योजनाओं का भूमिपूजन; महर्षि वाल्मीकि योजना की अंतिम नीति पर CM फडणवीस से चर्चा
Jul 09, 2026 | 01:35 PMस्कूल या झरना? छतरपुर के गंज प्राथमिक स्कूल में क्लासरूम बना तालाब, जान जोखिम में डालकर बाहर निकले बच्चे
Jul 09, 2026 | 01:35 PMराम मंदिर की 200 किलो चांदी का क्या हुआ? ट्रस्ट के इस बड़े खुलासे से शांत हुआ विवाद, मांगी दानतादाताओं की सूची
Jul 09, 2026 | 01:35 PMNH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
Jul 09, 2026 | 01:32 PMUS Airstrikes: ईरान का बड़ा दावा, अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत और 78 घायल
Jul 09, 2026 | 01:27 PMमुंबई की झीलों में 41.36% पहुंचा पानी: विहार-तुलसी जलाशय ओवरफ्लो, फिलहाल 10 प्रतिशत की पानी कटौती रहेगी जारी
Jul 09, 2026 | 01:20 PMवीडियो गैलरी

कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM














