NEET UG 2025 का रिजल्ट आउट, राजस्थान के महेश बने ऑल इंडिया टॉपर

एनटीए की ओर से NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान के महेश कुमार ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर देश में टॉप किया है।
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट जारी
Published on
Updated on

NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एनटीए की ओर से नीट यूजी का रिजल्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही नीट 2025 कटऑफ, रैंक व मेरिट लिस्ट, नीट टॉपर्स 2025 के नाम भी घोषित कर दिए हैं। इस बार राजस्थान के महेश ऑल इंडिया टॉपर बने हैं।  अब मेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू किए जाएंगे।

कैंडिडेट अपना परिणाम neet.nta.nic.in, nta.ac.in, examinationservices.nic.in पर देख सकते हैं। अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि आदि लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी। छात्रों से अपील है कि अधिक लोड के कारण कई बार साइट हैंग कर जाती है तो छात्र परेशान न हों।

राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप

नीट यूजी 2025 का रिजल्ट कुछ ही देर पहले एनटीए ने जारी कर दिया है। इस बार धोरों की धरती राजस्थान से महेश कुमार ने नीट यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है। महेश ने 99.9999547 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने बाजी मारी है।  महाराष्ट्र के कृषांग जोशी ने तीसरी रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। सभी टॉपर्स सामान्य श्रेणी से आते हैं।

20 लाख से अधिक ने दी थी परीक्षा

नीट यूजी 2025 के लिए इस साल 22.7 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने मेडिकल परीक्षा के लिए  रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 9.98 लाख छात्र और 13.76 लाख छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा में कुल 20.8 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

क्या है कटऑफ स्कोर

नीट यूजी 2025 के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ जारी कर दिया गया है। सामान्य और ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 686 से 144 है। वहीं सामान्य ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी के लिए 143-127 और ओबीसी/एसटी/एसटी के लिए 143-113 है।

4 मई को हुई थी नीट यूजी की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 22.7 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। परीक्षा देश भर के कुल 557 शहरों और 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। विदेश में भी 14 केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com