NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस में 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती, ₹53,000 शुरुआती सैलरी
NICL Insurance Jobs : नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट (क्लास-III) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। स्नातक उम्मीदवार 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
NICL Assistant Vacancy : सरकारी बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट (क्लास-III) पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार केवल एक राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के लिए ही आवेदन कर सकेंगे। जिस राज्य के लिए आवेदन किया जाएगा, वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना अनिवार्य होगा। भर्ती के तहत महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में नियुक्तियां की जाएंगी।
NICL ने 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के अनुसार 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी, जिसमें प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा, मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
SAIL Apprentice Recruitment 2026: 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
BOB Apprentice Result 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने जारी की चयन सूची, अब पूरे करने होंगे ये 3 जरूरी चरण
BSI JRF Recruitment 2026: जूनियर रिसर्च फेलो के 6 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, चयन और आवेदन प्रक्रिया
UPPSC Lecturer Result: व्याख्याता भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, जल्द होगा 67 सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार
प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, जबकि अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा 27 अगस्त 2026 और मुख्य परीक्षा 30 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी। दोनों परीक्षाओं में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-चौथाई (1/4) अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
ये खबर भी पढ़ें : SAIL Apprentice Recruitment 2026: 1110 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
उम्मीदवार 7 अगस्त 2026 तक आवेदन करें
चयनित उम्मीदवारों को ₹36,290 से ₹1,00,865 के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती दौर में महानगरों में कुल वेतन और भत्ते मिलाकर लगभग ₹53,000 प्रति माह मिलेंगे। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल सब्सिडी और अन्य कर्मचारी कल्याण योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क एससी, एसटी, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क है, जबकि अन्य सभी वर्गों के उम्मीदवारों को ₹850 शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NICL की आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा, आवेदन पत्र भरना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे, ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा और अंत में आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखना होगा। यह भर्ती सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।
