NHSRCL Recruitment 2026: बुलेट ट्रेन परियोजना में 175 पदों पर भर्ती, ₹1.25 लाख तक मिलेगी सैलरी
NHSRCL Vacancy : नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने जूनियर इंजीनियर, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर समेत 175 पदों पर भर्ती निकाली है। चयनित उम्मीदवारों को ₹40,000 से ₹1.25 लाख तक वेतन।
- Written By: हितेश तिवारी
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)
Bullet Train Jobs : रेलवे और तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 175 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती देश की महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना से जुड़ी है।
भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर (सिविल ट्रैक, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम, रोलिंग स्टॉक और AFC सिस्टम), ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मैनेजर और अन्य ऑपरेशन से जुड़े पदों को भरा जाएगा।
कुल 175 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर सिविल ट्रैक के 31, इलेक्ट्रिकल के 47, सिग्नलिंग एंड टेलीकॉम के 20, रोलिंग स्टॉक के 17, ऑपरेशन श्रेणी के 55 और AFC सिस्टम के 5 पद शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रेल में छात्र की मौत के दावे पर मचा बवाल, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद रेलवे ने दी सफाई
Maha TET 2026 Postponed: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 28 जून को, आज से मिलेंगे एडमिट कार्ड
Telegram Ban: NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा एक्शन! पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम पर लगाई रोक
UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए 175 पदों पर भर्ती
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, बीई या बीटेक की डिग्री होना जरूरी है। कुछ पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री भी स्वीकार की जाएगी।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास भारतीय रेलवे, मेट्रो रेलवे या रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के ऑपरेशन और मेंटेनेंस विभाग में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
भर्ती अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
ये खबर भी पढ़ें : JEE Advanced में बड़ा बदलाव! PCM की जगह अब सिर्फ एप्टीट्यूट टेस्ट, IIT छात्रों पर होगा ट्रायल
चयनित उम्मीदवारों को ₹1.25 लाख तक सैलरी मिलेगी
चयनित उम्मीदवारों को NE-4 आईडीए पे स्केल के तहत 40,000 रुपये से 1,25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल सुविधा, ईपीएफ, ग्रेच्युटी और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट शामिल हो सकते हैं।
अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार NHSRCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
