Maha TET 2026 Postponed: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 28 जून को, आज से मिलेंगे एडमिट कार्ड
Maha TET 2026 Exam: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। NEET परीक्षा के साथ टकराव के चलते अब यह परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। आज से ऑनलाइन प्रवेश पत्र मिलेंगे।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 28 जून को (डिजाइन फोटो)
Maha TET 2026 Exam Revised Schedule: महाराष्ट्र में शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे ने आगामी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पहले यह परीक्षा 21 जून को होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है।
Maha TET 2026 Exam का नया टाइम टेबल
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद पुणे द्वारा जारी किए गए नए शेड्यूल के मुताबिक महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 अब रविवार, 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (पेपर – 1): रविवार, 28 जून 2026 (सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (पेपर – 2): रविवार, 28 जून 2026 (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक)
क्याें टली महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा?
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के मुताबिक, पहले जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार Maha TET का आयोजन 21 जून 2026 को होना था। हालांकि, इसी दिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा देश भर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) का भी आयोजन किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
गोवंडी-मानखुर्द में अवैध स्कूल और अस्पतालों का जाल, बच्चों के भविष्य और मरीजों की जान पर खतरा
रेल सुरक्षा में बड़ा कदम: पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद मंडल में 140 करोड़ की ‘कवच’ परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी
मुंबई में फेरीवालों के QR कोड सत्यापन की समयसीमा बढ़ी, अब 26 जून तक होगा पंजीकरण वेरिफिकेशन
नागपुर में ‘केरल स्टोरी’ जैसा खौफनाक कांड; फौजी की पत्नी से रेप, जबरन धर्मांतरण और गोमांस खिलाने का आरोप
दोनों ही बड़े स्तर की परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र एक जैसे होने के कारण उम्मीदवारों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती थी। परीक्षार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए और परीक्षा प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए राज्य परीक्षा परिषद ने TET परीक्षा को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
Maha TET 2026 Exam के एडमिट कार्ड आज से मिलेंगे
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने Maha TET परीक्षा की तारीख बदलने के साथ ही एडमिट कार्ड (Hall Ticket) डाउनलोड करने की लिंक भी एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आज यानी 16 जून 2026 से 28 जून 2026 के बीच अपने कंप्यूटर या मोबाइल के जरिए प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र 22 जून से; किसानों और कानून-व्यवस्था पर फडणवीस सरकार को घेरेगा विपक्ष
Maha TET 2026 Exam के उम्मीदवारों के लिए सूचना
परीक्षा परिषद के आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि कुछ प्रशासनिक कारणों से इस शेड्यूल में आगे भी बदलाव हो सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों से परिषद की वेबसाइट देखने का आग्रह किया है, क्योंकि अपडेट की गई जानकारी वहीं प्रकाशित की जाएगी।
