UPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, 13,343 अभ्यर्थी हुए मेंस परीक्षा के लिए चयनित; ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
UPSC Prelims Cut Off : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया। कुल 13,343 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया।
- Written By: हितेश तिवारी
UPSC ने सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
UPSC CSE Result : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (CSE Prelims) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार अब अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आयोग ने परिणाम PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए हैं।
इस बार कुल 13,343 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए क्वालिफाई किया है। UPSC ने 24 मई 2026 को देशभर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के बाद पहली बार आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर उम्मीदवारों से ऑनलाइन आपत्तियां भी मांगी थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।
UPSC ने सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 का रिजल्ट जारी किया
जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में शामिल है, वे अब सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल हो सकेंगे। UPSC Mains परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से किया जाएगा। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू, सिविल सेवा चयन प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण चरण माने जाते हैं। इस वर्ष UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
IIT जोधपुर ने AI के दौर में नौकरी बचाने के लिए लॉन्च किया अनूठा BS प्रोग्राम, जानें इसके फायदे
AIIMS Kalyani Recruitment 2026: एमबीबीएस पास के लिए जूनियर रेजिडेंट के 84 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल
IIT कानपुर का धमाकेदार ऐलान, अब नौकरी के साथ बनें AI और डेटा साइंस एक्सपर्ट, जानें फीस और आवेदन का प्रोसेस
IGNOU Admission 2026: बड़ी खुशखबरी! जुलाई सेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक मिलेगा सुनहरा मौका
आयोग के आंकड़ों के अनुसार लगभग 8.19 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जबकि करीब 5.49 लाख अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में भाग लिया था। अब सफल उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा, जिसके बाद ही वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
ये खबर भी पढ़ें : NCERT ने बदला फैसला, 9वीं की किताब में अब मूल रूप में दिखेगी ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति
5.49 लाख में से 13,343 अभ्यर्थी मेंस परीक्षा के लिए चयनित
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं। इसके बाद “Results” सेक्शन में जाकर “UPSC Civil Services Prelims Result 2026” लिंक पर क्लिक करें। PDF खुलने के बाद उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है तो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनित माना जाएगा। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे मुख्य परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों और आगामी नोटिफिकेशन के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
