Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 16 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रेल में छात्र की मौत के दावे पर मचा बवाल, राहुल गांधी के पोस्ट के बाद रेलवे ने दी सफाई

Rahul Gandhi Student Death Claim : ट्रेन में एक छात्र की कथित मौत के राहुल गांधी की प्रतिक्रिया के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने सामने आकर दावा वीडियो में दिख रहे व्यक्ति की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 16, 2026 | 06:26 PM
Follow Us
Follow Us:

Student Death Train Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। वीडियो में ट्रेन के अंदर एक युवक की तबीयत बिगड़ती हुई नजर आती है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की घुटन के कारण मौत हो गई।

इस दावे को लेकर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया। हालांकि अब पूर्व मध्य रेलवे ने इस पूरे मामले पर सफाई जारी की है।

इस वीडियो ने मुझे झकझोर दिया। ये उस भारत के लाचार युवा हैं – जिसकी सरकार अपने अरबपति दोस्तों पर लाखों करोड़ लुटा देती है, पर अपने ही छात्रों को एक सुरक्षित सफ़र तक नहीं दे सकती। चुनाव के वक़्त यही सरकार पूरी-पूरी ट्रेनों का इंतज़ाम कर लेती है। और परीक्षा देने जा रहे छात्रों के… https://t.co/v5uF4l7bOV — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 15, 2026

सम्बंधित ख़बरें

छूट गई वंदे भारत तो ट्रेन के पीछे दौड़ने लगी महिला, फिर ट्रेन मैनेजर का पिघला दिल तो रोक दी ट्रेन

खाना बनाते समय फटा प्रेशर कुकर, बाल-बाल बची महीला; CCTV फूटेज देख सहम गए लोग

गाड़ी में सफर के दौरान आती है उल्टी, तो यह देसी जुगाड़ आपके लिए; देखिए वायरल वीडियो

Train Viral Video: ट्रेन वायरल वीडियो पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, रेलवे ने खारिज किया दावा

राहुल गांधी ने किया ट्रेन में युवक की मौता का दावा

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता अतुल लौंडे पाटिल ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। वीडियो में एक युवक ट्रेन की भीड़भाड़ वाली बोगी में अचानक अस्वस्थ होता दिखाई देता है। आसपास मौजूद लोग उसे पानी पिलाने और संभालने की कोशिश करते हैं।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि युवक की मौत हो गई और घटना पाटलिपुत्र स्टेशन से जुड़ी है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और रेलवे प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह दृश्य उन्हें झकझोर देने वाला है और छात्रों को सुरक्षित यात्रा की सुविधा नहीं मिल रही है।

उक्त घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है. यह भी स्पष्टतया बताना है कि किसी भी व्यक्ति की मृत्यु से संबंधित कोई भी सूचना किसी भी स्रोत से नहीं है. कृपया ऐसे किसी भी अफवाह / भ्रम को न फैलाएं. वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की शारीरिक गतिविधियों एवं स्थिति के आधार पर प्रथम दृष्टया… https://t.co/J0uScpBdRD — East Central Railway (@ECRlyHJP) June 15, 2026

रेलवे ने कहा कि छात्र की मौत की कोई पुष्टि नहीं हुई

राहुल गांधी की पोस्ट वायरल होने के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने आधिकारिक प्रतिक्रिया दी। रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है और किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि किसी भी आधिकारिक स्रोत से नहीं हुई है। रेलवे ने लोगों से अफवाहें और भ्रामक जानकारी फैलाने से बचने की अपील की।

रेलवे के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की स्थिति को देखकर पहली नजर में ऐसा लगता है कि वह किसी मेडिकल समस्या या अत्यधिक थकान के कारण अस्वस्थ हुआ होगा। रेलवे ने यह भी कहा कि बिना पुष्टि के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर तथ्य और दावों की सत्यता को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : छूट गई वंदे भारत तो ट्रेन के पीछे दौड़ने लगी महिला, फिर ट्रेन मैनेजर का पिघला दिल तो रोक दी ट्रेन

Rahul gandhi railway student death viral video fact check ecr response

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Rahul Gandhi
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.