Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों पर NTA का बड़ा बयान, छात्रों को किया सतर्क

NEET UG 2026 : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर लीक के दावों को NTA ने पूरी तरह फर्जी बताया है। एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 06, 2026 | 08:26 PM

NTA ने NEET UG 2026 पेपर लीक की अफवाहों को फर्जी बताया। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

NTA Debunk Paper Leak Rumours : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर फैल रही पेपर लीक की अफवाहों पर बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। एजेंसी ने कहा है कि परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने, पहले से उपलब्ध होने या पैसे लेकर बेचे जाने से जुड़े सभी दावे पूरी तरह झूठे और भ्रामक हैं।

NTA के मुताबिक कुछ लोग और संगठित गिरोह छात्रों तथा अभिभावकों की चिंता का फायदा उठाकर उन्हें ठगने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और पेपर लीक जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें NEET (UG) 2026 पुनः परीक्षा के प्रश्नपत्र के “लीक”, पूर्व-पहुँच अथवा “बिक्री” का दावा किया जा रहा है। ये सभी दावे पूर्णतः झूठे, फ़र्ज़ी और… — National Testing Agency (@NTA_Exams) June 6, 2026

सम्बंधित ख़बरें

CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 170 पदों पर भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई वैकेंसी

MWCD Internship 2026: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये

MSME Technology Centre Mumbai Admission 2026: 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्सेज के लिए प्रवेश शुरू, ऐसे करें अप्लाई

C-DAC Recruitment 2026: सी-डैक में प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 45 पदों पर निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

NTA ने NEET UG पेपर लीक की अफवाहों को फर्जी बताया

NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, टेलीग्राम चैनलों और अन्य ऑनलाइन माध्यमों पर फैलाए जा रहे फर्जी संदेशों की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे अकाउंट्स और चैनलों की पहचान कर उनकी जानकारी संबंधित प्लेटफॉर्म्स और साइबर अपराध एजेंसियों को भेजी जा रही है।

एजेंसी का कहना है कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपाय लागू किए गए हैं। इसके अलावा पेपर लीक की अफवाह फैलाने, फर्जी प्रश्नपत्र बेचने या छात्रों को गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : CDAC Recruitment 2026: सी-डैक में 170 पदों पर भर्ती, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई वैकेंसी

NTA ने छात्रों को अफवाहों से सतर्क रहने की सलाह दी

एजेंसी ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध संदेश, फोन कॉल या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा न करें। NTA ने कहा कि परीक्षा से जुड़ी हर आधिकारिक जानकारी केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित माध्यमों से ही जारी की जाएगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अफवाहों से दूर रहकर अपनी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें। NTA ने भरोसा दिलाया कि NEET UG 2026 परीक्षा को निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से आयोजित किया जाएगा ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।

Neet ug 2026 paper leak rumours fake nta warning to students and parents

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 06, 2026 | 08:26 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Fake Narrative
  • NEET Paper Leak
  • NEET UG Exam
  • NTA

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.