C-DAC में 426 पदों पर भर्ती, इंजीनियर्स और आईटी प्रोफेशनल्स के लिए 20 जून तक आवेदन का मौका

Government IT Jobs : सी-डैक ने देशभर के विभिन्न केंद्रों में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य पदों सहित कुल 426 रिक्तियों पर भर्ती निकाली है।
C-DAC has invited applications for 426 technical positions across its centres, with the last date to apply being June 20, 2026.
उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

CDAC Vacancy 2026 : उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC) ने तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। संस्थान ने पुणे, नोएडा और अन्य केंद्रों में प्रोजेक्ट इंजीनियर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर, प्रोजेक्ट मैनेजर, मॉड्यूल लीडर और कई अन्य पदों पर कुल 426 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें पुणे केंद्र में 170, नोएडा केंद्र में 211 और अन्य केंद्रों में 45 पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल सी-डैक के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

सी-डैक ने 426 तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली

इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में BE/BTech, एमई/एमटेक, एमसीए, एमएससी या पीएचडी जैसी योग्यताएं होनी चाहिए। अधिकांश पदों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष सीजीपीए अनिवार्य है। साथ ही पद के अनुसार 1 वर्ष से लेकर 10 वर्ष या उससे अधिक का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

भर्ती के तहत सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर, ई-गवर्नेंस, हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, साइबर सिक्योरिटी और एम्बेडेड सिस्टम्स जैसे क्षेत्रों में अवसर उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 40 से 56 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा आकर्षक वेतन पैकेज

चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक स्क्रीनिंग, शैक्षणिक रिकॉर्ड का मूल्यांकन, लिखित परीक्षा या इंटरव्यू तथा मेरिट सूची शामिल हो सकती है। चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के आधार पर आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा। विभिन्न पदों के लिए वार्षिक सीटीसी लगभग 6.50 लाख रुपये से लेकर 17.52 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है।

सी-डैक ने स्पष्ट किया है कि इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की जानकारी केवल ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करते समय सही ईमेल आईडी दर्ज करने की सलाह दी गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com