NEET UG 2026 OMR Sheet Out: NTA ने जारी की री-एग्जाम की ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स, 15 जुलाई तक दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम की ओएमआर शीट और रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 की सुबह 11 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
एनटीए ने जारी की नीट री-एग्जाम की ओएमआर शीट (सोर्स- सोशल मीडिया)
NEET UG 2026 OMR Sheet:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी 2026 री-एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए OMR आंसर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की स्कैन की गई इमेज आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। अब उम्मीदवार अपनी OMR शीट डाउनलोड कर उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को लगता है कि स्कैनिंग के दौरान उसके उत्तर गलत रिकॉर्ड हुए हैं, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए ऑब्जेक्शन विंडो खुल दी गई है.
15 जुलाई सुबह 11 तक आपत्ति जर्द कर सकते है
NTA की अधिकारिक जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 सुबह 11 बजे है। इसके बाद किसी भी तरह का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
📢 NEET (UG) 2026 re-exam – OMR sheets & recorded responses are live 🔗 https://t.co/a8BvsDQElp Log in with your Application No. & password → complete OTP verification → open “View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses” → compare your marked answers with what the scanner… pic.twitter.com/0EqRlcGTFm — National Testing Agency (@NTA_Exams) July 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
NEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी
NEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
OMR Sheet कैसे चेक करें और आपत्ति कैसे दर्ज करें?
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर अपने Application Number और Password की मदद से लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद मोबाइल नंबर या ईमेल पर प्राप्त OTP दर्ज कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब स्क्रीन पर दिखाई देने वाले View/Challenge OMR Sheet & Recorded Responses लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी स्कैन की गई OMR शीट और स्कैनर द्वारा रिकॉर्ड किए गए उत्तरों का ध्यानपूर्वक मिलान करें।
- यदि किसी प्रश्न का उत्तर गलत रिकॉर्ड हुआ है, तो उस प्रश्न का चयन करें और सही विकल्प चुनकर आपत्ति दर्ज करें।
- प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये का शुल्क जमा करें।
- भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
- सभी विवरण की जांच करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें और भविष्य के लिए आवेदन की रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
यदि NTA की जांच में आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो संबंधित प्रश्न के लिए जमा किए गए 200 रुपये का शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- NEET UG 2026 Result: 20 जुलाई तक आ सकता है नीट री-एग्जाम का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
किसी भी सहायता के लिए यहां करें संपर्क
यदि किसी अभ्यर्थी को NEET UG 2026 री-एग्जाम की OMR शीट डाउनलोड करने, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स देखने या OMR रिस्पॉन्स पर आपत्ति दर्ज कराने में किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वह NTA की हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी समस्या का विवरण neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल भेजकर भी सहायता ली जा सकती है।
