NEET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई और क्या है आखिरी तारीख
NEET PG 2026: एनबीईएमएस ने NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 30 अगस्त को CBT मोड में आयोजित होगी।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
NEET मेडिकल प्रवेश परीक्षा 2026 (सोर्स-एआई नीर्मित)
NEET PG Registration 2026: मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई शाम 5 बजे से 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार, NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना 11 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी।
NBEMS ने जारी किया शेड्यूल
आवेदन करने वाले छात्रों को फॉर्म भरने से पहले अच्छी तरह से निर्देश (Information Bulletin) को एक बार ज़रूर पढ़ें। एनबीईएमएस (NBEMS) ने सलाह दी है कि आखिरी तारीख का इंतज़ार न करें और अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें।
सम्बंधित ख़बरें
TET पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का तीसरे दिन प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री दादा भुसे के इस्तीफे की मांग तेज
नागपुर: हाईटेक हुईं आदिवासी आश्रम शालाएं! 121 स्कूलों में डिजिटल क्लास रूम व 73 में विज्ञान केंद्रों की शुरुआत
School Enrollment Festival: नागपुर संभाग के 23,000 स्कूल नए सत्र के लिए तैयार; शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों सराहा
नई यूनिफॉर्म, नया बैग और चेहरे पर मुस्कान; नागपुर में पहले दिन मिठाई खिलाकर शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र
NEET PG 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ इस प्रकार हैं:
- NEET PG पंजीकरण प्रारंभ: 1 जुलाई, 2026 (शाम 5 बजे से)
- NEET PG आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई, 2026 (रात 11:55 बजे तक)
- NEET EXAM परीक्षा शहर की अग्रिम सूचना: 11 अगस्त, 2026
- NEET PG Exam Date परीक्षा तिथि: 30 अगस्त, 2026
- NEET PG Result परिणाम घोषणा: 30 सितंबर, 2026 तक
PG मेडिकल एडमिशन के लिए अपडेट
सभी उम्मीदवारों को मेडिकल बोर्ड नें इस बात का ध्यान विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है, कि NEET PG 2026 के लिए परीक्षा केंद्र ओर परीक्षा शहर का बंटवारा “पहले आओं पहले पाओ” के आधार पर नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार को फार्म भरते समय तीन राज्यों का चयन करना अनिवार्य है। जानकारी के अनुसार उम्मीदवार का पहला पसंदीदा राज्य वहीं रहेगा जो उसका वर्तमान पता है।
ध्यान दे कीं फार्म भरने के बाद ‘एडिट विंडो’ मे भी उम्मीदवार के घर का पता और चूने गए राज्यों के विकल्प नहीं बदले जाएंगे। मेडिकल बोर्ड के अधिकारिक सूचना जारी कर कहा है कि “उम्मीदवार कृपया ध्यान दें कि आवेदन फॉर्म जल्दी जमा करने से आपको अपनी पसंद का परीक्षा राज्य, शहर या केंद्र मिलने की कोई गारंटी नहीं मिलती है। परीक्षा केंद्रों का आवंटन इस आधार पर नहीं किया जाता है कि आपने फॉर्म कितनी जल्दी भरा है।”
NEET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें
NEET PG 2026 आवेदन प्रक्रिया: महत्वपूर्ण जानकारी
- NBEMS आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- NEET PG 2026 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरणों को भरें।
- लॉग इन करें और अपना आवेदन पत्र पूरा करें।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन पर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले जानकारी की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
- फॉर्म भरने के बाद पुष्टिकरण पृष्ठ (Confirmation Page) को डाउनलोड करके भविष्य के परिस्थिति के लिए सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें- TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
NBEMS ने फोटो अपलोड करने के दिए निर्देश
दरअसल कई छात्र फोटो अपलोड करने में गड़बड़ी कर देते हैं, जिसके कारण उनका एडमिट कार्ड रुक जाता है इस बार मेडिकल बोर्ड ने साफ कहा है कि उम्मीदवारों को तीन माह के भीतर खिंची गई फोटो को पासपोर्ट साइज फोटो अपलोड करनी होगी जिसमें उनका फेस साफ और स्वच्छ दिखाई दे।
एडिट की हुई फोटो या गलत तरीके से ली हुई फोटो वाले आवेदन फार्मों को तुरंत नामंजूर कर दिया जाएगा। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि छात्र अंतिम तिथि का इंतज़ार न करें, तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले आवेदन को पूरा करें।
