NEET UG 2026: रिजल्ट से पहले खुशखबरी! बढ़ सकती हैं 10 हजार MBBS सीटें, काउंसलिंग भी होगी पहले से आसान
NEET UG Counselling: NEET UG 2026 रिजल्ट से पहले NMC जल्द MBBS सीट मैट्रिक्स जारी कर सकता है। इस बार MBBS सीटें बढ़ने की उम्मीद है और रिजल्ट के तुरंत बाद काउंसलिंग शुरू होने की तैयारी है।
- Written By: अनन्या तिवारी
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोेर्स-AI)
NEET UG 2026 Result Latest Update: NEET UG 2026 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) OMR शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है और कोशिश है कि जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित किया जाए। इस बार परीक्षा पेपर लीक के कारण दोबारा आयोजित करनी पड़ी, जिसके चलते पूरा एडमिशन शेड्यूल प्रभावित हुआ है। ऐसे में सरकार और संबंधित एजेंसियां नए शैक्षणिक सत्र को समय पर शुरू कराने के लिए तैयारियों में तेजी ला रही हैं।
पेपर लीक और री-एग्जाम के कारण बदला पूरा शेड्यूल
NEET UG 2026 का मूल परीक्षा कार्यक्रम पेपर लीक विवाद के बाद प्रभावित हुआ। दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की गई, जिसके कारण रिजल्ट और उसके बाद की प्रवेश प्रक्रिया में देरी की आशंका बनी। इसी वजह से अब सभी संबंधित संस्थाएं एडमिशन प्रक्रिया को तय समय में पूरा करने के लिए विशेष रणनीति पर काम कर रही हैं।
रिजल्ट के तुरंत बाद शुरू हो सकती है काउंसलिंग
जानकारी के अनुसार, NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होते ही MBBS और BDS सहित अन्य मेडिकल कोर्सों की काउंसलिंग शुरू की जा सकती है। इसका उद्देश्य यह है कि सीट आवंटन की प्रक्रिया जल्द पूरी हो और नए सत्र की शुरुआत में अनावश्यक देरी न हो।
सम्बंधित ख़बरें
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 1.20 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन
Jalna DCC Bank Recruitment 2026: जालना जिला सहकारी बैंक में 70 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए आवेदन शुरू
ICAR IVRI YP Recruitment 2026: आईवीआरआई में यंग प्रोफेशनल-1 के पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा मौका
SPSC VLW Job: सिक्किम में ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता के 69 पदों पर भर्ती, एग्रीकल्चर ग्रेजुएट्स के लिए मौका
मंत्रालय और NMC ने की अहम बैठक
सूत्रों के मुताबिक शिक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) के अधिकारियों के बीच हाल ही में बैठक हुई। बैठक में इस साल की काउंसलिंग प्रक्रिया को पहले के मुकाबले अधिक सरल और तेज बनाने पर चर्चा की गई। कोशिश है कि छात्रों को कम समय में सीट आवंटन मिल सके और प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी हो।
रिजल्ट से पहले जारी हो सकता है MBBS सीट मैट्रिक्स
काउंसलिंग में किसी तरह की देरी न हो, इसके लिए NMC रिजल्ट घोषित होने से पहले ही MBBS सीट मैट्रिक्स जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि 15 जुलाई से पहले सीट मैट्रिक्स सार्वजनिक किया जा सकता है, ताकि रिजल्ट आते ही काउंसलिंग शुरू करने में कोई बाधा न आए।
10 हजार तक बढ़ सकती हैं MBBS सीटें
इस साल MBBS सीटों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में देशभर में लगभग 1.29 लाख MBBS सीटें उपलब्ध हैं। यदि नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी मिलती है और वे इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होते हैं, तो कुल सीटों की संख्या बढ़कर करीब 1.40 लाख तक पहुंच सकती है। यानी लगभग 10 हजार नई MBBS सीटें जुड़ सकती हैं।
हालांकि, सीटों की वास्तविक संख्या का पता NMC की ओर से आधिकारिक सीट मैट्रिक्स जारी होने के बाद ही चल सकेगा।
छात्रों को क्या होगा फायदा?
अगर सीटों में बढ़ोतरी होती है, तो अधिक छात्रों को MBBS में प्रवेश का अवसर मिल सकता है। वहीं, रिजल्ट के तुरंत बाद काउंसलिंग शुरू होने से एडमिशन प्रक्रिया भी पहले की तुलना में तेज होगी। इससे मेडिकल कॉलेजों में नया सत्र समय पर शुरू कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें NEET के बाद UGC-NET पेपर लीक का दावा, 2.5 लाख में बिके प्रश्नपत्र, 90 सवाल मिले हूबहू
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल NTA ने रिजल्ट की तारीख और NMC ने सीट मैट्रिक्स जारी करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही किसी भी अपडेट पर भरोसा करें। जैसे ही रिजल्ट और सीट मैट्रिक्स जारी होंगे, उसके बाद काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम भी घोषित किया जाएगा।
