NEET UG 2026: आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? जानें MBBS एडमिशन की पूरी जानकारी।
NEET UG 2026: NEET रिजल्ट के बाद आपकी AIR पर कौन सा मेडिकल कॉलेज या कोर्स मिल सकता है? जानें रैंक के अनुसार MBBS एडमिशन, काउंसलिंग और कॉलेज विकल्प से जुड़ी जरूरी बातें।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
नीट यूजी 2026 (सोर्स-एआई नीर्मित)
NEET UG 2026 Result Rank vs College: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी 2026 का रिजल्ट जारी करने वाली है। रिजल्ट आते ही लाखों छात्रों की नजर सिर्फ अपने स्कोर पर नहीं, बल्कि ऑल इंडिया रैंक (AIR) पर होगी, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में दाखिले की असली तस्वीर रैंक से ही तय होती है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होगा कौन से रैंक पर कौन सा मेडिकल कॉलेज मिल सकता है? MBBS मिलेगा या BDS, BAMS, BHMS जैसे अन्य मेडिकल कोर्स। अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यहां जानिए अलग-अलग AIR के आधार पर एडमिशन की संभावनाएं और किन बातों पर अंतिम सीट का फैसला निर्भर करता है।
NEET UG में ऑल इंडिया रैंक क्यों होती है सबसे अहम?
आपको बता दें कि NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद हर उम्मीदवार को ऑल इंडिया रैंक (AIR) मिलती है। यही रैंक देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन की दिशा को तय करती है। आमतौर पर जितनी बेहतर AIR होगी, उतनी ही प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज में सबसे बड़े कोर्स MBBS सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों का प्रदर्शन, कॉलेज प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
मुंबई विश्वविद्यालय के 30 लॉ कॉलेजों की एफिलिएशन रद्द होने पर बवाल, राकांपा (SP) ने आंदोलन की दी चेतावनी
BLO ड्यूटी के विरोध में 9 जुलाई को महाराष्ट्र में स्कूल बंद, आजाद मैदान में धरना; TET नियमों में ढील की मांग
पुणे में डॉ. राजेंद्र सिंह की पुस्तक पुनर्जीवित नदी का लोकार्पण, बोले- सिर्फ योजनाओं से नहीं मिटेगा जल संकट
हालांकि, सिर्फ अच्छी रैंक होना ही एडमिशन की गारंटी नहीं है। तो वहीं अंतिम सीट का आवंटन कई अन्य महत्वपूर्ण कारकों पर भी निर्भर करता है, जिनमें उम्मीदवार की कैटेगरी ऑल इंडिया कोटा (AIQ), स्टेट कोटा (State Quota), उपलब्ध सीटों की संख्या, पसंदीदा कॉलेज और काउंसलिंग के विभिन्न राउंड शामिल होते हैं। इसलिए रिजल्ट के बाद अपनी रैंक के साथ-साथ काउंसलिंग प्रक्रिया और कटऑफ पर भी उम्मीदवारों को नजर रखना बेहद जरूरी है।
AIR 1 से 100- देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में MBBS का सुनहरा मौका
अगर किसी उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 से 100 के बीच आती है, तो उसके पास देश के सबसे प्रतिष्ठित ,और जाने -माने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने का शानदार अवसर मिलता है। इस रैंक पर AIIMS, JIPMER, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC), लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (LHMC), किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) समेत कई शीर्ष सरकारी संस्थानों में MBBS सीट मिलने की अधिक संभावना रहती है। इस रैंक वाले छात्रों के पास कॉलेज और ब्रांच चुनने के सबसे अधिक विकल्प मौजूद होते हैं।
AIR 101-5,000- सरकारी MBBS की मजबूत उम्मीद
दरअसल 101 से 5,000 AIR हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए भी देश के कई प्रमुख सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट मिलने की अच्छी संभावना बनी रहती है। हालांकि, कॉलेज का चयन उम्मीदवार की उसकी कैटेगरी, राज्य, सीटों की उपलब्धता और काउंसलिंग के आधार पर तय होता है। इस रैंक पर कई छात्रों को अपनी पसंद का सरकारी कॉलेज मिल जाता है।
AIR 5,000 से 20,000- सरकारी MBBS सीट की उम्मीद अब भी कायम
तो वहीं अगर आपकी AIR 5,000 से 20,000 के बीच है, तो भी सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS का सपना पूरा हो सकता है। कई राज्यों में स्टेट कोटा और आरक्षण के तहत इस रैंक पर सीट मिलने की अच्छी संभावना बनी रहती है। हालांकि, हर राज्य की कटऑफ और सीटों की संख्या अलग-अलग होती है, इसलिए कॉलेज का विकल्प भी उस राज्य के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।
AIR 20,000-50,000-प्राइवेट कॉलेज बन सकतें हैं विकल्प
हम बात कर रहें हैं 20,000 से 50,000 के बीच रैंक पाने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट मिलना अपेक्षाकृत थोड़ा कठिन हो जाता है। लेकिन फिर भी कुछ राज्यों में स्टेट कोटा के जरिए उम्मीदवारों को अवसर मिल सकते हैं। वहीं इसके अलावा, इस रैंक पर कई प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीट मिलने की संभावना रहती है। काउंसलिंग के अंतिम राउंड और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भी कुछ सीटें आपके लिए उपलब्ध हो सकती हैं।
AIR 50,000 से ऊपर: इन मेडिकल कोर्सों में बना सकते हैं शानदार करियर
अगर किसी उम्मीदवार की AIR 50,000 से अधिक है, तो सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट मिलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन ऐसे में छात्र को घबराने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के साथ-साथ अन्य मेडिकल और हेल्थ साइंस कोर्सों पर भी विचार कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को इन कोर्सों में मिल सकते हैं बेहतर अवसर
BDS (बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी)
BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
BHMS (बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी)
BUMS (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी)
BSMS (बैचलर ऑफ सिद्ध मेडिसिन एंड सर्जरी)
अन्य हेल्थ साइंस और एलाइड मेडिकल कोर्स
AIR नहीं, इन फैक्टर्स से तय होता है आपका मेडिकल कॉलेज
उम्मीदवारों की अच्छी रैंक होने के बावजूद मेडिकल कॉलेज का आवंटन केवल AIR के आधार पर ही सीमित नहीं होता है। इसमें उम्मीदवार की कैटेगरी, ऑल इंडिया कोटा (AIQ), स्टेट कोटा, कॉलेज की चॉइस फिलिंग, उपलब्ध सीटों की संख्या और काउंसलिंग के विभिन्न राउंड भी अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए सिर्फ रैंक देखकर किसी कॉलेज में एडमिशन की गारंटी नहीं दी जा सकती है। प्रत्येक वर्ष कटऑफ और सीट अलॉटमेंट में बदलाव किया जाता है।
ये भी पढ़ें- RBI में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती, मिलेगा 1.5 लाख रुपये स्टाइपेंड; बिना परीक्षा ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार काउंसलिंग के दौरान रखें विशेष ध्यान
NEET UG रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (Medical Counselling Committee)और संबंधित राज्य काउंसलिंग की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित नजर बनाए रखनी चाहिए। कॉलेजों की चॉइस सोच-समझकर भरें, पिछले वर्षों की कटऑफ का विश्लेषण करें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। सही रणनीति और समय पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने से अपनी रैंक के अनुसार बेहतर मेडिकल कॉलेज और पसंदीदा कोर्स मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
