- Hindi News »
- Career »
- Neet Ug 2025 New Guidelines Check Dos And Donts Before Exam
NEET UG EXAM 2025: एग्जाम से पहले पढ़ लें नई गाइडलाइंस…वरना परीक्षा से हो जाएंगे वंचित, जानिए क्या करना है क्या नहीं?
नीट यूजी परीक्षा 2025 4 मई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश एनटीए की ओर से पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
करिअर डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज रविवार 4 मई को देशभर में नीट यूजी परीक्षा आयोजित करने जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। अलग-अलग मेडिकल कोर्स की 2.5 लाख सीटों के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षा में शामिल होने से पहले छात्रों को NTA की गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा 2025 4 मई को आयोजित होने जा रही है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देश एनटीए की ओर से पहले ही जारी किए जा चुके हैं। नीट परीक्षा के लिए गाइडलाइंस और ड्रेस कोड संबंधित जानकारियां भी एनटीए की ओर से वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET (UG) 2025 के बारे में अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी। NTA आज देश भर में 5453 केंद्रों और विदेश में 13 शहरों में NEET (UG) 2025 परीक्षा आयोजित करेगा। pic.twitter.com/uPAUzAwwIP — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2025
आज देशभर के 5453 केंद्रों और विदेश के 13 शहरों में NEET (UG) 2025 परीक्षा आयोजित करेगी। जिसके लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2025 के बारे में अफवाहों और गलत सूचनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है। NTA
सम्बंधित ख़बरें
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
जन्मदिन विशेष: इंजीनियरिंग छोड़ ‘खाना पकाने’ को बनाया जुनून? जानें शेफ संजीव कपूर के फर्श से अर्श तक की कहानी
एनटीए द्वारा जारी पहनावे संबंधित दिशा-निर्देश
- आधी आस्तीन और हल्के रंग के कपड़े पहनें
- परीक्षा केंद्र पर पारंपरिक या धार्मिक पोशाक पहनकर न आएं
- महिला उम्मीदवारों को आभूषण, झुमके, नाक की अंगूठी, पेंडेंट और अन्य सजावटी सामान पहनने से बचना चाहिए
- घड़ी, कंगन जैसी धातु की वस्तुओं की अनुमति नहीं है
- चप्पल या कम एड़ी वाले सैंडल पहनें, जूते पहनकर केंद्र पर न जाएं
एडमिट कार्ड के लिए दिशा-निर्देश
- एडमिट कार्ड के प्रिंटआउट के साथ पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं
- पासपोर्ट साइज फोटो आवेदन पत्र पर चिपकाए गए फोटो के समान ही होना चाहिए
- मान्य पहचान प्रमाण जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड, 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड आदि।
- परीक्षा निरीक्षकों की अनुपस्थिति में एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर न करें।
करिअर से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस साल नीट परीक्षा के लिए 22.7 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक आयोजित की गई ताकि परीक्षा को सुरक्षित और सुचारू रूप से आयोजित किया जा सके। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर नेटवर्क बंद रहेगा। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Neet ug 2025 new guidelines check dos and donts before exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akshaya Tritiya Donation Tips: अक्षय तृतीया के दिन अपनी राशि के अनुसार करें दान-धर्म, साल भर भरा रहेगा धन-धान
Apr 11, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal 11 April: शनिवार को 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की असीम कृपा, क्या आपकी किस्मत में है धन योग?
Apr 11, 2026 | 12:05 AMRR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने लगाया जीत का ‘चौका’, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिली इस सीजन की पहली हार
Apr 11, 2026 | 12:02 AMSugarcane Juice Benefits: गन्ने का जूस पीने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, पर ‘ये’ बात भी नोट कर लीजिए
Apr 10, 2026 | 11:43 PMWiFi Vastu Tips: आपके घर का Wifi खोल सकता है आपकी किस्मत! जानिए कैसे?
Apr 10, 2026 | 11:20 PMParshuram Jayanti Puja Vidhi: कब है परशुराम जयंती? नोट कीजिए सही डेट, कैसे करें ? भगवान परशुराम की पूजा
Apr 10, 2026 | 10:58 PMShamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM
बंगाल चुनाव 2026: दीदी का किला बचेगा या खिलेगा कमल? इन 5 चेहरों पर टिकी है हार-जीत की पूरी कहानी- VIDEO
Apr 10, 2026 | 09:43 PM











