नीट पीजी और एमडीएस की एग्जाम डेट्स जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल और योग्यता

NEET PG 2026 Exam Date Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने NEET-PG और NEET-MDS 2026 के लिए संभावित परीक्षा तारीखें जारी कर दी हैं। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर-बेस्ड होंगी।
neet pg and mds exam dates 2026 announced nbems releases tentative exam schedule
सांकेतिक तस्वीर
Published on
Updated on

NEET-PG 2026 Exam Date: नीट-पीजी और नीट-एमडीएस 2026 के लिए संभावित परीक्षा तिथियां अब जारी कर दी गई हैं। नीट एमडीएस परीक्षा 2 मई 2026 को होगी, जिसमें इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है। वहीं, नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी और इसके लिए इंटर्नशिप पूरी करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2026 रखी गई है। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में होंगी। नीचे NBEMS द्वारा जारी संभावित परीक्षा कैलेंडर और पात्रता संबंधी विवरण दिया गया है।

NBEMS द्वारा जारी कैलेंडर

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) ने देश की दो प्रमुख पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET-PG 2026 और NEET-MDS 2026 के लिए संभावित परीक्षा शेड्यूल की घोषणा की है। शेड्यूल के जारी होने के बाद मेडिकल और डेंटल उम्मीदवार अपनी तैयारी को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा सकते हैं।

परीक्षा इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तिथि संभावित परीक्षा तिथि
NEET MDS 31 मई 2026 2 मई 2026
NEET PG 30 सितंबर 2026 30 अगस्त 2026

परीक्षा का तरीका और केंद्र

NEET-PG और NEET-MDS 2026 दोनों परीक्षा CBT मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा पूरे भारत में निर्धारित केंद्रों पर होगी। कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा होने के कारण उम्मीदवार ऑनलाइन मॉक टेस्ट और डिजिटल प्रैक्टिस पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

  • NEET PG के लिए उम्मीदवार के पास MBBS डिग्री और 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप पूरी होना जरूरी है।
  • NEET MDS के लिए BDS डिग्री और 1 साल की अनिवार्य इंटर्नशिप अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार का NMC या DCI में पंजीकृत होना भी आवश्यक है।

NEET PG और MDS का उद्देश्य

  • NEET PG: MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश।
  • NEET MDS: MDS (Master of Dental Surgery) में प्रवेश।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com