NCB Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का मौका, सब-इंस्पेक्टर और इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती
NCB Vacancy 2026 : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सब-इंस्पेक्टर और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती का मौका है। ग्रेजुएट उम्मीदवार SSC CGL के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (फोटो - गूगल इमेज)
Narcotics Control Bureau Recruitment : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सब-इंस्पेक्टर (SI) और जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर पदों पर भर्ती का अवसर सामने आया है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया जारी है और अभ्यर्थी 22 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
चयनित उम्मीदवारों को जांच, खुफिया जानकारी एकत्र करने और विभागीय कार्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर मानी जा रही है जो केंद्रीय एजेंसियों में काम करने का सपना देखते हैं।
NCB में ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है। आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, लेकिन सामान्य रूप से न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 से 32 वर्ष तक निर्धारित की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
IIT कानपुर का धमाकेदार ऐलान, अब नौकरी के साथ बनें AI और डेटा साइंस एक्सपर्ट, जानें फीस और आवेदन का प्रोसेस
IGNOU Admission 2026: बड़ी खुशखबरी! जुलाई सेशन के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 16 अगस्त तक मिलेगा सुनहरा मौका
Plantd इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में करेगी विस्तार, 5,000 लोगों को मिल सकते हैं नौकरी के अवसर
ISRO NRSC Recruitment 2026: इसरो के राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग केंद्र में 48 पदों पर भर्ती
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतन दिया जाएगा। शुरुआती सैलरी 35,400 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1,12,400 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
ये खबर भी पढ़ें : DRDO Internship 2026: इंजीनियरिंग और साइंस छात्रों के लिए सुनहरा मौका, 6 महीने तक मिलेगी पेड इंटर्नशिप
35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये प्रतिमाह सैलरी
उम्मीदवारों का चयन SSC CGL परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले SSC CGL Tier-1 परीक्षा आयोजित होगी, इसके बाद Tier-2 परीक्षा होगी। दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं और फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।
