SSC CGL 2026: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनने का सुनहरा मौका, 1.51 लाख तक सैलरी और केंद्र सरकार की नौकरी
SSC CGL 2026 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत इनकम टैक्स इंस्पेक्टर समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर भर्ती होगी, ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
कर्मचारी चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
SSC Jobs 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CGL 2026 परीक्षा के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के जरिए इनकम टैक्स विभाग में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर सहित कई प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
केंद्र सरकार की नौकरी और बेहतर करियर की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है। इनकम टैक्स इंस्पेक्टर का पद SSC CGL के सबसे लोकप्रिय पदों में शामिल है, जहां चयनित अधिकारियों को कर संबंधी मामलों की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन और विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
SSC ने SSC CGL 2026 भर्ती प्रक्रिया शुरू
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना जरूरी है। किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
अमरावती विश्वविद्यालय की छात्रों को सलाह: प्रतिबंधित 29 कॉलेजों में न लें एडमिशन, विवि नहीं देगा मान्यता!
ESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों वाली SSC CGL परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहले टियर-1 परीक्षा आयोजित होगी और इसमें सफल उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : DSSSB में 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं से लेकर पोस्टग्रेजुएट तक के लिए मौका, सैलरी 1.42 लाख तक
47,600 से 1.51 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेगा वेतन
वेतन की बात करें तो इनकम टैक्स इंस्पेक्टर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-8 के तहत सैलरी मिलेगी। शुरुआती वेतन 47,600 रुपये प्रतिमाह से शुरू होकर 1.51 लाख रुपये प्रतिमाह तक पहुंच सकता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
इच्छुक उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड कर सबमिट करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
