MP Board 10th-12th Result: कल सुबह 11 बजे आएगा MP बोर्ड का रिजल्ट! CM मोहन यादव करेंगे घोषणा, ऐसे करें चेक
MP Board 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव घोषित करेंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
MP बोर्ड रिजल्ट
MP Board 10th & 12th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने घोषणा की है कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम 15 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार सुबह 11 बजे सीएम हाउस के समत्व भवन में रिजल्ट घोषित करेंगे। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in और https://mpbse.mponline.gov.in के साथ अन्य पोर्टल्स पर भी देख सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 अप्रैल को घोषित करेंगे माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का परीक्षा परिणाम मुख्यमंत्री निवास के समत्व सभागार में प्रातः 11 बजे होगा आयोजन@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh #result #MPBoard pic.twitter.com/AEbVPzmzcw — School Education Department, MP (@schooledump) April 13, 2026
सम्बंधित ख़बरें
RRB Grade 3 Result: रेलवे भर्ती बोर्ड ने 6055 पदों के लिए टेक्नीशियन ग्रेड 3 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया
CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
इन ऐप्स पर भी मिलेगा रिजल्ट
इस बार छात्र DigiLocker के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा Google Play Store से MPBSE Mobile App या MP Mobile App डाउनलोड कर “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करने पर परिणाम देखा जा सकता है।
कड़ी निगरानी में हुई थी परीक्षा
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू हुई थीं, जिनमें करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पूरे राज्य में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाओं को नकल मुक्त बनाने के लिए सीसीटीवी निगरानी, फ्लाइंग स्क्वॉड और अन्य सख्त इंतजाम किए गए थे। प्रश्न पत्र वितरण से लेकर परीक्षा केंद्रों तक पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थीं।
MP Board Result 2026 चेक करने का आसान तरीका:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “MP Board Class 10 Result 2026” या “MP Board Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने अंक ध्यान से चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
यह भी पढ़ें- CBSE Result 2026 Class 10: सीबीएसई बोर्ड 2026 रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, कल आ सकता है 10वीं का रिजल्ट!
इस तरह आप आसानी से अपना 10वीं या 12वीं का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
