- Hindi News »
- Career »
- Mental Health Crisis Among Employees Workplace Stress Anxiety Depression One To One Help Report
भारत के कार्यालयों में मेंटल हेल्थ पर संकट! तनाव में हैं 90 प्रतिशत युवा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Mental Health at Workplace: 1टु1हेल्प की 'स्टेट ऑफ इमोशनल वेलबीइंग रिपोर्ट 2024' में पाया गया कि मानसिक हेल्थ संबंधी चिंताएं 15% तक बढ़ गई हैं। कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर रिपोर्ट आई है।

तनाव में 90 प्रतिशत युवा (सांकेतिक तस्वीर)
नवभारत डेस्क: इन्फोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति और एलएंडटी के चेयरमैन एस. एन. सुब्रह्मण्यम जैसे इंडस्ट्री लीडर्स एक ओर अधिक घंटों तक काम करने और वीकेंड पर भी कार्यालय आने पर जोर दे रहे हैं, दूसरी ओर, भारत की कंपनियां कर्मचारियों में बढ़ती मानसिक दिक्कतों का सामना कर रही हैं। कर्मचारियों की मदद करने वाली 1टु1हेल्प संस्था द्वारा आयोजित काउंसलिंग सत्रों से संकलित आंकड़ों के अनुसार 25 वर्ष से कम उम्र के 90% से अधिक कर्मचारी एंग्जाइटी से ग्रसित हैं, जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों में यह आंकड़ा 67% है। इससे साफ है कि युवा कर्मचारियों को बेहतर सपोर्ट की जरूरत है।
1टु1हेल्प की ‘स्टेट ऑफ इमोशनल वेलबीइंग रिपोर्ट 2024’ में पाया गया कि मानसिक हेल्थ संबंधी चिंताएं 15% तक बढ़ गई हैं। कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों पर यह रिपोर्ट जनवरी से नवंबर 2024 के बीच 83,000 से अधिक काउंसलिंग सत्रों, 12,000 स्वैच्छिक स्क्रीनिंग और 42,000 आंकलनों के डेटा पर आधारित है। रिपोर्ट से पता चलता है कि कॉर्पोरेट कर्मचारियों के बीच काउंसलिंग लेने की जरूरत बढ़ रही है।
सुसाइड का खतरा
चौंकाने वाली बात यह है कि प्रबंधकों द्वारा रेफर किए गए 59% कर्मचारियों में खुद का नुकसान पहुंचाने के लक्षण देखे गए, जिससे यह पुष्टि होती है कि अवसादग्रस्त कर्मचारियों की मदद के लिए प्रबंधकों को भी प्रशिक्षण देने की जरूरत है। रिपोर्ट यह भी बताती है कि कर्मचारियों के आश्रित आत्महत्या के उच्च जोखिम में हैं, जिससे कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों के लिए भावनात्मक मदद बढ़ाने की अधिक जरूरत है।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Work Life Balance: ऑफिस, तनाव और थकान से हैं परेशान, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर के विचारों से मिलेगा मोटिवेशन
वर्कप्लेस पर तेजी से बढ़ रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर, कैसे हो जाता है किसी और से प्यार? क्या कहते हैं आंकड़े
चीन की कंपनी का अनोखा ऑफर… महीने में 50 किमी दौड़ने पर मिलेगी दोगुनी सैलरी और शानदार बोनस
1टु1हेल्प की सीईओ महुआ बिष्ट ने कहा, “हमारी रिपोर्ट में पाया गया कि प्रबंधक इसमें बड़ी भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि प्रबंधकों द्वारा रेफर किए गए लोगों में बड़ी संख्या में आत्मघाती प्रवृत्ति पाई गई।”
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें!
काउंसलिंग और वर्कप्लेस (1टु1हेल्प की रिपोर्ट)
– 11% को वर्कप्लेस का टेंशन
– 7% बढ़ गई परेशान पुरुषों की संख्या
– 70% कमाई व परिवार को लेकर चिंतित
– 52% महिलाएं दिग्भ्रमित
– 30 वर्ष से कम उम्र के लोगों में डिप्रेशन के लक्षण
इसका कारण स्थानांतरण, करियर में बदलाव और रिश्तों में कठिनाइयों जैसे तनाव हो सकते हैं जो आमतौर पर शुरुआती और मिड ट्वेंटी की उम्र में आते हैं।
Mental health crisis among employees workplace stress anxiety depression one to one help report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कल से शुरू हो रहा ‘खेत बचाओ अभियान’, रामसिया से शिवराज सिंह चौहान करेंगे राष्ट्रव्यापी आगाज; जानें क्या है खास
May 31, 2026 | 06:14 PMइस बारे में मुख्यमंत्री से बात करूंगा; पुणे जहरीली शराब मामले पर बोले आठवले, क्या परिवार काे मुआवजा मिलेगा?
May 31, 2026 | 06:12 PMIPL 2026 Final से पहले RCB को डरा रहे हैं शुभमन गिल के आंकड़े, अहमदाबाद का मैदान रहा है लकी
May 31, 2026 | 06:06 PMRPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन
May 31, 2026 | 06:06 PMLIVERCB vs GT IPL Final LIVE: फाइनल में RCB और GT के बीच महासंग्राम आज, अहमदाबाद में थोड़ी देर में होगा टॉस
May 31, 2026 | 05:56 PM’12 लाख का लोन दिलवाया’, काल भैरव धाम के पीठाधीश्वर बाबा सुनील सराठे की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप; केस भी दर्ज
May 31, 2026 | 05:53 PMIPL 2026 Final: ‘मेरे लिए यह एक नॉर्मल गेम है…’, GT के खिलाफ फाइनल से पहले RCB कप्तान रजत पाटीदार का बयान
May 31, 2026 | 05:52 PMवीडियो गैलरी

अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM














