महाराष्ट्र में निकली बंपर शिक्षक वैकेंसी! कॉलेजों में 5500 से अधिक प्रोफेसर किए जाएंगे नियुक्ति

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उच्च महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में 5,500 से अधिक पदों की भर्ती होगी। 700 प्राध्यापकों की नियुक्ति अगले एक महीने के भीतर की जाएगी।
maharashtra-university-college-professor-recruitment Chandrakant Patil
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra College Professor Recruitment: महाराष्ट्र के उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षण विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों और उच्च महाविद्यालयों में बड़ी भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है। उच्च व तंत्रशिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने ऐलान किया कि राज्य में कुल 5,500 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 700 प्राध्यापकों की नियुक्ति को वित्त विभाग से मंजूरी मिल चुकी है, वहीं शिक्षकेतर कर्मचारियों की भर्ती भी इसी प्रक्रिया के अंतर्गत होगी।

कृषि क्षेत्र को छोड़कर राज्य के विश्वविद्यालयों में 2,900 प्राध्यापक पद पहले ही घोषित किए गए थे। इनमें से 2,200 पदों पर भर्ती पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 700 प्राध्यापकों की नियुक्ति अगले एक महीने में पूरी कर ली जाएगी।

मंत्री चंद्रकात पाटिल ने बताया कि पुणे और अन्य विश्वविद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है और आने वाले 15 दिनों में साक्षात्कार लेकर नियुक्तियां की जाएंगी।

09 उच्च महाविद्यालयों में रिक्त पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय और राज्य के 109 उच्च महाविद्यालयों में रिक्त पदों को भरा जाएगा। लंबे समय से अटकी हुई इस प्रक्रिया को अब गति मिलने जा रही है।

दरअसल, पिछले दो वर्षों से विभिन्न स्तरों पर मतभेद और वित्तीय मंजूरी की अड़चन के कारण यह भर्ती रुक गई थी। लेकिन अब वित्त विभाग की अनुमति मिलने के बाद विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्राध्यापक तथा अशैक्षणिक कर्मचारियों की नियुक्तियों का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

एक महीने में पूरी होगी भर्ती प्रक्रिया

मंत्री पाटिल ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया अगले एक महीने में पूरी कर ली जाएगी और इसके लिए विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय जल्द ही अधिसूचना जारी करेंगे। अधिसूचना में यह स्पष्ट किया जाएगा कि भर्ती प्रक्रिया किस प्रकार की जाएगी और उम्मीदवारों को कब तक आवेदन करना होगा।

इस निर्णय से हजारों युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा और साथ ही राज्य के विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में लंबे समय से खाली पड़े पद भी भर जाएंगे। उच्च शिक्षा क्षेत्र में यह कदम राज्य सरकार की एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com