Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में हजारों भर्ती का ऐलान, जानें पूरी डिटेल्स

Teaching Bharti Recruitment 2025: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए सीबीएसई ने टीचिंग व नॉन टीचिंग के हजारों पदों के लिए संयुक्त नोटिफिकेशन जारी किया है।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Nov 14, 2025 | 11:07 AM
Follow Us
Follow Us:

Teaching Jobs: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल एक लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती का संयुक्त नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत बंपर भर्ती का ऐलान किया गया है। जिसके लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर होगा।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में शिक्षक और गैर शिक्षक के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इन पदों पर आवेदन आज यानी 14 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। वहीं, आवेदन की अंतिम तारीख 4 दिसंबर 2025 तय की गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।

पद के लिए उम्र सीमा

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1400 से ज्यादा पदों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। जिसमें 7500 के आसपास पद शिक्षक और 1700 के आसपास पद नॉन टीचिंग के हो सकते हैं। टीचिंग के पीआरटी की उम्र अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। टीजीटी की 35 और पीजीटी की 40 वर्ष सीमा तय की गई है।

सम्बंधित ख़बरें

यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा

मंत्री आशिष शेलार ने कहा- MPSC परीक्षा अब होगी कंप्यूटर आधारित, निजीकरण नहीं होगा

मुंबई लोकल की सुरक्षा पर संकट, RPF-GRP में स्टाफ की है भारी कमी, दोनों में हैं 2,559 पद पर रिक्तियां

SBI Apprentice Admit Card 2026: 7,150 पदों की भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 11 जुलाई को होगी परीक्षा

आवेदन के लिए सीटेट जरूरी

केवीएस और एनवीएस टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) पास करना अनिवार्य है। जो लोग सीटेट पास नहीं वह इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते हैं। क्योंकि दोनों शैक्षणिक संगठन केंद्रीय हैं।

यह भी पढ़ें:- ओएनजीसी में आवेदन की अंतिम तारीख से पहले भरे फॉर्म, 2743 पदों पर निकली वैकेंसी

कितना है आवेदन शुल्क

अगर आप असिस्टेंट कमिश्नर/प्रिंसिपल/वाइस प्रिंसिपल के पद पर आवेदन करना चाहते हैं तो आवदेन शुल्क 2800 रुपए है। जबकि एससी, एसटी, पीएच और ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपए है। पीजीटी/टीजीटी/पीआरटी/एई/फाइनेंस ऑफिसर/एओ/लाइब्रेरियन/एएसओ/जूनियर ट्रांसलेटर के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपए है। एससी, एसटी, पीएच और ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपए है।

इसके अलावा एसएसए/स्टेनोग्राफर/जेएसए/लैब अटेंडेंट/ मल्टी टास्किंग स्टाफ के लिए आवेदन शुल्क 1700 रुपए तय किया गया है। एससी, एसटी, पीएच और ईएसएम वर्ग के उम्मीदवारों के लिए के लिए यह शुल्क 500 रुपए है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों को सरकारी स्कूल में नौकरी की तलाश है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

Kvs nvs recruitment 2025 notification out know full details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 14, 2025 | 11:07 AM

Topics:  

  • Government Job
  • Kendriya Vidyalaya
  • School Teacher Jobs

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.