दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जल्दी करें आवेदन

DMRC General Manager Vacancy 2025: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिना परीक्षा के भर्ती का यह सुनहरा अवसर जाने न दें और जल्द ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करें।
दिल्ली मेट्रो में बिना परीक्षा सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी, जल्दी करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Delhi Metro Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर के लिए उम्मीदवार 14 नवंबर 2025 तक आवेदन ऑफलाइन भेज सकते हैं। डीएमआरसी में भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास यह सुनहरा मौका है।

दिल्ली मेट्रो में उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवारों के पास रेलवे, केंद्र या राज्य सरकार के किसी भी विभाग या फिर सार्वजनिक उपक्रम में काम करने का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 55 या 57 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर एप्लिकेशन की समझ भी होनी चाहिए।

बिना परीक्षा के होगी भर्ती

दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती के लिए आपको किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन उनके अनुभव और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले सभी प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद योग्य उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्ट तैयार की जाएगी। जिसकी लिस्ट नवंबर 2025 के तीसरे हफ्ते में जारी की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नवंबर के चौथे हफ्ते में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

मिलेगा आकर्षक वेतन

दिल्ली मेट्रो की भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को आकर्षित वेतन दिया जाएगा। पद के अनुसार उम्मीदवारों को 120000 रुपए से 280000 रुपए प्रति माह तक सैलरी मिलेगी। साथ ही डीएमआरसी की नीति के अनुसार अन्य भत्ते व सुविधाएं भी दी जाएंगी।

इस तरह करें आवेदन

दिल्ली मेट्रो में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले डीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें। आवश्यक दस्तावेजों के साथ स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी ईमेल के जरिए career@dmrc.org पर भेजना होगा। स्पीड पोस्ट general manager HR/Project, delhi metro rail corporation ltd, metro bhawan, fire brigade lane, barakhamba road, new delhi पर भेजें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com