बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, कृषि विभाग से लेकर प्रोफेसर के पदों पर बहाली को नीतीश सरकार की मंजूरी
Bihar Job Update: बिहार में कई पदों पर नौकरियां निकलने वाली हैं, नीतीश कैबिनेट की तरफ से इन्हें मंजूरी दी गई है. कृषि विभाग में सैकड़ों भर्तियों की बहाली को मंजूरी दी गई है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नीतीश कुमार
Nitish Cabinet approved recruitment in Agriculture Department: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई विभागों में भर्ती को लेकर मंजूरी दी गई है। इसके तहत कृषि विभाग में करीब 694 पदों पर बहाली की जाएगी, जबकि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में 200 पदों को स्वीकृति मिली है। इन विभागों में लंबे समय से भर्ती का इंतजार किया जा रहा था, जिसे अब कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी है।
कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले
भर्ती के अलावा नीतीश कैबिनेट ने कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। इनमें 314 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के उच्च शिक्षा निदेशालय में नौ नए पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है।
इसके अलावा झारखंड के साथ सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एमओयू पर सहमति बनी है। तय किया गया है कि कुल 7.75 मिलियन एकड़ फीट पानी में से 5.75 मिलियन एकड़ फीट बिहार और 2 मिलियन एकड़ फीट झारखंड को मिलेगा।
कहां होगी कितनी भर्ती?
कैबिनेट बैठक में पटना हाई कोर्ट के लिए मानदेय और संविदा के आधार पर चार विधि सहायक पदों की मंजूरी दी गई है। साथ ही पहले से कार्यरत 45 विधि लिपिकों का पदनाम बदलकर विधि सहायक कर दिया गया है।
वहीं राजकीय पॉलिटेक्निक बगहा के लिए 45 शैक्षणिक पद (एक प्रिंसिपल, पांच विभागाध्यक्ष और 39 प्रोफेसर) तथा 61 गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। इस तरह यहां कुल 106 नए पद स्वीकृत किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
DRDO SSPL में JRF और Research Associate की भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन; ₹67,000 तक मिलेगी फेलोशिप
ICSI में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 20 पदों पर भर्ती, B.Com वालों के लिए मौका; 6.51 लाख तक सालाना सैलरी
अन्य अहम निर्णय
नीतीश कैबिनेट ने गया में बनने वाले इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति के लिए 220 केवी की बिजली लाइन बिछाने का फैसला किया है। यह लाइन चंदौती ग्रिड से IMC, गया तक जाएगी। इसके लिए सरकार ने 33 करोड़ 29 लाख रुपये की योजना को मंजूरी दी है।
इसके अलावा विभागीय परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए वन एवं पर्यावरण मामलों में सलाह देने हेतु एक सेवानिवृत्त वन अधिकारी को संविदा पर नियुक्त करने का भी निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें- CUET PG 2026 रजिस्ट्रेशन को लेकर NTA ने दिखाई सख्ती, जारी की नई गाइडलाइन
मत्स्य और शिक्षा से जुड़े फैसले
मत्स्य निदेशालय में कार्यालय परिचारी के 200 पदों को नए नियमों के अनुसार कार्यालय-वार चिन्हित कर पुनर्गठित करने की मंजूरी दी गई है। वहीं पीएम श्री योजना के तहत बिहार के 779 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 485 करोड़ 50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।
