JNU MBA Admission 2026: जेएनयू में MBA दाखिले शुरू, CAT पास छात्रों के लिए बड़ा मौका
JNU MBA Admission 2026 : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने MBA 2026-28 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CAT 2025 स्कोर वाले उम्मीदवार 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (फोटो - गूगल इमेज)
JNU MBA Admission Open : अगर आप देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से MBA करने का सपना देख रहे हैं, तो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय यानी JNU ने आपके लिए शानदार अवसर दिया है। JNU ने MBA 2026-28 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कोर्स अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत संचालित किया जाता है।
पिछले कुछ वर्षों में यह प्रोग्राम छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसकी वजह आधुनिक मैनेजमेंट शिक्षा, इंडस्ट्री ओरिएंटेड पढ़ाई और बेहतर करियर अवसर माने जाते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेएनयू में MBA के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू
JNU का MBA प्रोग्राम सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है। यहां छात्रों को लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री विजिट, बिजनेस केस स्टडी, वर्कशॉप, सेमिनार और एक्सपर्ट लेक्चर जैसे अवसर दिए जाते हैं। इससे छात्रों को कॉर्पोरेट दुनिया की अच्छी समझ मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
SSC Delhi Police Constable 2025 Final Answer Key: फाइनल आंसर-की और मार्क्स जारी, इस तारीख तक करें डाउनलोड
UPSSSC Cane Supervisor Recruitment 2026: यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू
SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय
NHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी
इस कोर्स की शुरुआत साल 2019 में हुई थी और अब तक कई बैच पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। यहां से पढ़े कई छात्र बड़ी कंपनियों और प्रतिष्ठित संस्थानों में नौकरी कर रहे हैं। विश्वविद्यालय लगातार अपने मैनेजमेंट कोर्स को आधुनिक जरूरतों के हिसाब से बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : US Student Visa Rules: अमेरिका में पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों पर सख्ती, 4 साल बाद बढ़ेगी मुश्किल
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026
MBA 2026-28 बैच के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 तय की गई है। आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं, जबकि SC, ST और PwD उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक मांगे गए हैं।
CAT 2025 का वैध स्कोर अनिवार्य है, जबकि विदेशी छात्रों के लिए GMAT स्कोर मान्य होगा। चयन प्रक्रिया में CAT स्कोर को 70 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 2000 रुपये तथा SC, ST और PwD वर्ग के लिए 1000 रुपये रखा गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
