Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

SAIL Recruitment 2026: यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती, ₹1.40 लाख तक मिलेगा मासिक मानदेय

SAIL Jobs : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 07, 2026 | 09:31 PM

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

SAIL Jobs Vacancy : सरकारी क्षेत्र में शानदार करियर की तलाश कर रहे अनुभवी पेशेवरों के लिए अच्छी खबर है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने विज्ञापन संख्या RSP/R-YP/2026-01 के तहत यंग प्रोफेशनल (YP-1, YP-2 और YP-3) के कुल 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति निश्चित अवधि के आधार पर राउरकेला स्टील प्लांट (ओडिशा), मैनेजमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (रांची), सेल सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन (रांची) और सेल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डिवीजन (रांची) में की जाएगी।

भर्ती के तहत सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, डेटा आर्किटेक्ट, फाइनेंस, एचआर, 3D एनिमेशन और अन्य विशेषज्ञ पद शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

NHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी

IOB Apprentice Recruitment: इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

CCI Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर समेत 148 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई से आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी।

छत्रपति संभाजीनगर मनपा भर्ती परीक्षा पर संशय समाप्त, 8 और 9 जुलाई को 29 हजार अभ्यर्थियों देंगे Online Exam

SAIL ने यंग प्रोफेशनल के 23 पदों पर भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के अनुसार बीई/बीटेक, एमसीए, एमबीए, सीए, सीएमए, ग्रेजुएशन सहित अन्य संबंधित योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

अधिकांश पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है, जबकि वरिष्ठ पदों पर 6 से 10 वर्ष तक का अनुभव मांगा गया है। YP-1 पदों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष, YP-2 के लिए 38 वर्ष और YP-3 के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : NHIDCL Recruitment 2026: सिविल इंजीनियरों के लिए 100 पदों पर भर्ती, ₹80 हजार तक मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹1.40 लाख तक मासिक वेतन

चयन प्रक्रिया में आवेदन की स्क्रीनिंग के बाद पद के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार, अथवा केवल इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। CBT में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अंतिम मेरिट में CBT तथा इंटरव्यू का वेटेज क्रमशः 80:20 रहेगा।

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक मासिक मानदेय मिलेगा। YP-1 के लिए 70,000 रुपये, YP-2 के लिए 1,00,000 रुपये और YP-3 के लिए 1,40,000 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रदर्शन के आधार पर हर वर्ष 4%, 7% या 10% तक मानदेय में वृद्धि का प्रावधान भी है।

इसके अलावा आवास, चिकित्सा सुविधा, यात्रा भत्ता और संचार व्यय की प्रतिपूर्ति जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और अनुभव संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

Sail young professional recruitment 2026 23 posts apply online eligibility salary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 09:31 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Goverment Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.