JKSSB में सब इंस्पेक्टर के पदों पर जारी हुई आवेदन की तारीख, जानें कैसे करें अप्लाई
JKSSB Sub Inspector Vacancy 2025: जम्मू कश्मीर में सब-इंस्पेक्टर (दूरसंचार) के कुल 83 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 से आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
प्रतीकात्मक तस्वीर
JKSSB SI Telecom Recruitment 2025: जम्मू कश्मीर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर आया है। दरअसल जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब इंस्पेक्टर (Telecommunication) के कुल 83 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर जल्द ही आवेदन कर सकेंगे। इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन की जाएगी।
कब कर सकेंगे आवेदन
इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2026 तक है। सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती देख रहे युवा समय रहते आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में निर्धारित छूट भी मिलेगी। आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।
किस तरह होगा चयन
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, पीएसटी और पीईटी के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में अंग्रेजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटा जाएगा। नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर ही प्रश्नों का उत्तर दें। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार पीएसटी और पीईटी परीक्षा दे पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
IGNOU के छात्रों की चमकेगी किस्मत, 12 लाख तक के पैकेज वाली नौकरी पाने का सुनहरा मौका!
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
HPRCA Recruitment 2026: हिमाचल में असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 312 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
यह भी पढ़ें:- मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, इन पदों पर मिलेगी लाखों सैलरी
योग्यता
जेकेएसएसबी एसआई टेलीकॉम भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग/दूरसंचार इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/मेक्ट्रोनिक्स/डेटा साइंस/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग/आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग/साइबर सुरक्षा में बीई/बी.टेक (4 वर्ष)। या भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 700 रुपए शुल्क देना होगा। इसके अलावा अगर आप एससी, एसटी या ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं तो आवेदन शुल्क 600 रुपए है। आवेदन करते समय आवेदन शुल्क भरा जाएगा इसके बिना फॉर्म स्वीकार्य नहीं होगा।
इस तरह करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए jkssb.nic.in पर जाना होगा।
- अब होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें और स्पेलिंग चेक कर लें।
- सभी जानकारी भरने के बाद ऑनलाइन फीस का भुगतान करें।
- अंत में प्रिंटआउट निकाल लें ताकि भविष्य में काम आए।
