- Hindi News »
- Career »
- Jharkhand 12th Board Result Out Check On Official Website Toppers List Released
झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट में बेटियों ने फिर मारी बाजी, साइंस में अंकिता तो कॉमर्स में रेशमी टॉपर
झारखंड बोर्ड ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। साइंस में अंकिता और कॉमर्स में रेशमी ने टॉप किया है। स्टूडेंट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव

झारखंड 12वीं बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी
रांची: झारखंड बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार 12वीं में साइंस में 79.26 फीसदी और कॉमर्स में 91.2 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली है। खास बात ये है कि इस बार भी बेटियों ने बाजी मार ली है। साइंस में अंकिता तो कॉमर्स स्ट्रीम में रेशमी ने सर्वाधिक अंक हासिल करते हुए टॉप किया है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट एसएमएस और डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर भी देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने रोल नंबर और मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी होंगी। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट को ओरिजनल मार्कशीट आपको स्कूल जाकर कलेक्ट करनी होगी। इंटरनेट पर आपको प्रोविजनल मार्कशीट ही मिल सकेगी।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
सम्बंधित ख़बरें
MPSC PSI Physical Test: महाराष्ट्र पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती शारीरिक परीक्षण की नई तारीखें घोषित, देखें शेड्यूल
Revenue Department Vacancy: महाराष्ट्र में 35,876 पद खाली, चंद्रशेखर बावनकुले ने किया बड़ा ऐलान
Airport पर पाना चाहते हैं नौकरी? जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और सैलरी की पूरी जानकारी
JEE Main 2026: कल से शुरू हो रही है परीक्षा, सेंटर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये जरूरी नियम और निर्देश
- स्टूडेंट पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर JAC 12th Result 2025 (Science/Commerce) लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद Submit पर क्लिक करें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।
साइंस और कॉमर्स दोनों में बेटियां आगे
12वीं क्लास में इस बार भी बेटियां ही आगे हैं। साइंस और कॉमर्स दोनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस स्ट्रीम में अंकिता दत्ता ने 477 अंक के साथ टॉप किया है। वह राजकीय कृत हाई स्कूल, गोविंदपुर की छात्रा हैं। वहीं दूसरी कॉमर्स की बात करें तो रेशमी कुमार अव्वल रही हैं। उन्होंने 476 अंकों के साथ बाजी मारी है। वह जेवियर गर्ल्स स्कूल-कॉलेज, चाईबासा की छात्रा हैं।
प्रदेश का लातेहार जिला नंबर-1 रहा
जिलोें की बात करें तो प्रदेश का लातेहार जिले का रिजल्ट सबसे बेहतर रहा है। यहां 100 फीसदी परिणाम के साथ सभी छात्रों को सफलता मिली है। इसके बाद लोहरदगा में 98369 फीसदी, सिमडेगा में 98.04 प्रतिशत, जामताड़ा में 97.72 प्रतिशत और पाकुड़ में 96.29 फीसदी रिजल्ट रहा है।
NEET PG 2025 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा
पिछली बार की तुलना में बेहतर रिजल्ट
इस बार झारखंड बोर्ड 12वीं कक्षा साइंस का रिजल्ट 79.26% और कॉमर्स का 91.2% रहा है। साइंस में कुल 98,634 स्टूडेंट्स थे जिनमें से 78,186 ने परीक्षा दी थी। साइंस का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में इस साल 7 फीसदी बेहतर है। इसी प्रकार कॉमर्स में 22,066 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें 20,285 पास हुए हैं।
Jharkhand 12th board result out check on official website toppers list released
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PMबच्चा रोएगा नहीं, बल्कि सफर का मजा लेगा! टॉडलर के साथ लंबी ट्रिप के लिए अपनाएं यह जादुई ट्रिक्स
Apr 05, 2026 | 10:16 PMमुंबई में ‘भजन जैमिंग’ का जादू, भक्ति और आधुनिकता के संगम में झूमी युवा पीढ़ी
Apr 05, 2026 | 10:15 PMमेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PMचिन्नास्वामी में स्विंग के सुल्तान का जलवा, भुवनेश्वर कुमार ने IPL में बनाया रिकॉर्ड, 1 विकेट लेकर रचा इतिहास
Apr 05, 2026 | 10:12 PM‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PMवीडियो गैलरी

नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM
BMC स्कूलों में ‘मनाचे श्लोक’ पर महा-संग्राम! वारिस पठान बोले- जबरन नहीं थोप सकते धार्मिक प्रार्थना
Apr 05, 2026 | 01:13 PM
शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM














