JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Guest Faculty Vacancy : जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (YMCA), फरीदाबाद ने गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती निकाली है। चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
- Written By: हितेश तिवारी
जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी (फोटो - गूगल इमेज)
Teaching Jobs : जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (YMCA), फरीदाबाद ने डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी में गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
इस भर्ती के तहत जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (JMC) के 3, सोशल वर्क (SW) के 3 और विजुअल कम्युनिकेशन एंड मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी (VCMT) के 2 पद भरे जाएंगे।
विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। इच्छुक उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती
जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और सोशल वर्क विषयों के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी (UGC) द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। वहीं, VCMT पदों के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, पीजी डिप्लोमा, एमएससी, एमसीए या एमटेक के साथ 2D/3D एनीमेशन, गेमिंग, वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों का ज्ञान और निर्धारित अनुभव आवश्यक है।
चयनित गेस्ट फैकल्टी को 1,500 रुपये प्रति लेक्चर का मानदेय मिलेगा और अधिकतम 50,000 रुपये प्रतिमाह तक भुगतान किया जाएगा। यह अवसर मीडिया, संचार और सोशल वर्क क्षेत्र में शिक्षण अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छा माना जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
वॉक-इन इंटरव्यू 10 और 11 जुलाई 2026 को आयोजित किए जाएंगे। 10 जुलाई को सुबह 9 से 10 बजे तक JMC और दोपहर 1 से 2 बजे तक VCMT के उम्मीदवारों का पंजीकरण होगा, जबकि 11 जुलाई को सुबह 9 से 10 बजे तक सोशल वर्क विषय के उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
इंटरव्यू सी.वी. रमन बिल्डिंग, दूसरी मंजिल, कक्ष संख्या-204, डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी, जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद में होगा।
उम्मीदवारों को इंटरव्यू से पहले अपना रिज्यूमे और जरूरी दस्तावेज chairperson.cmt@jcboseust.ac.in पर ईमेल करना होगा। इंटरव्यू के दिन बायोडाटा, मूल प्रमाणपत्र, अंकपत्र, डिग्री, प्रकाशनों की प्रतियां (यदि लागू हों) तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।
