Meta ने लॉन्च किया 'Edits' वीडियो एडिटिंग ऐप, Instagram Reels के लिए देगा CapCut जैसी सुविधाएं

यह ऐप मुफ्त में उपलब्ध है और Android तथा iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को Instagram Reels बनाने के लिए बेहतरीन और पेशेवर टूल्स प्रदान करना है।
Edits
Edits ऐप में करेंगा आपकी मदद। (सौ. Edits)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: मंगलवार को Meta ने एक नया वीडियो एडिटिंग ऐप Edits लॉन्च किया है, जो TikTok के लोकप्रिय एडिटर CapCut जैसा अनुभव देता है। यह ऐप मुफ्त में उपलब्ध है और Android तथा iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसका उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को Instagram Reels बनाने के लिए बेहतरीन और पेशेवर टूल्स प्रदान करना है।

अमेरिका में TikTok और CapCut बैन के बाद Meta की चाल

Meta ने जनवरी में Edits ऐप की घोषणा की थी, जब अमेरिका ने TikTok और CapCut पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया था। भारत में CapCut पहले से ही उपलब्ध नहीं था, लेकिन अमेरिका में यह काफी लोकप्रिय था। इस प्रतिबंध के बाद Meta ने इस अवसर को भुनाने की योजना बनाई और Edits को पेश किया। YouTube भी हाल ही में क्रिएटर्स के लिए नए वीडियो एडिटिंग फीचर्स लेकर आया है।

एडिटिंग को बनाए आसान, पेशेवर और watermark-free

Edits ऐप यूज़र्स को अपने फ़ोन कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने और बिना वॉटरमार्क के उन्हें एक्सपोर्ट करने की सुविधा देता है। इसमें क्लिप-लेवल प्रिसीजन, ऑटो-एन्हांस टूल्स, और AI इमेज एनिमेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं जो क्रिएटिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। यह ऐप न सिर्फ एडिटिंग में मदद करता है, बल्कि क्रिएटर्स को ट्रेंड्स को समझने और उसके अनुसार कंटेंट बनाने के लिए इंस्पिरेशनल इनसाइट्स भी प्रदान करता है।

मेटा लाइब्रेरी से म्यूजिक एक्सेस और इंस्टाग्राम से डायरेक्ट शेयरिंग

अन्य थर्ड-पार्टी ऐप्स से अलग, Edits यूज़र्स को Meta की म्यूजिक लाइब्रेरी से म्यूजिक इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। इस ऐप का उपयोग करने के लिए Instagram अकाउंट अनिवार्य है, जिससे प्रदर्शन को ट्रैक करना और कंटेंट को सीधे Instagram पर शेयर करना बेहद आसान हो जाता है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

भविष्य में मिलेंगे और भी उन्नत फीचर्स

Meta का यह नया टूल वीडियो एडिटिंग को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जल्द ही इस ऐप में कीफ्रेम्स, एडवांस्ड एडिटिंग टूल्स, और कोलेबोरेशन सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इसके साथ ही, एक्स (पूर्व Twitter) यूज़र Alessandro Paluzzi द्वारा किए गए एक लीक के अनुसार Meta एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सेवा Asteria पर भी काम कर रहा है, जो AI-जनरेटिव फीचर्स को अनलॉक करेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com