Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

MPESB Vacancy : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी (AEO) के 2784 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक किए जा सकेंगे।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 02, 2026 | 09:12 PM

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

MP Government Jobs : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 सब ग्रुप-1 भर्ती परीक्षा 2026 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी (Agriculture Extension Officer-AEO) के 2,784 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 से 17 जुलाई 2026 तक MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा 3 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। भर्ती परीक्षा 2 अगस्त 2026 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 25,300 रुपये से 80,500 रुपये प्रतिमाह वेतनमान मिलेगा।

कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,784 पदों में 1,126 अनारक्षित (UR), 776 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 444 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 316 अनुसूचित जाति (SC) और 122 अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास निर्धारित विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।

सम्बंधित ख़बरें

वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव

महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग, महिला उम्मीदवारों और शासकीय कर्मचारियों को अधिकतम 45 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिलेगा। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और मध्य प्रदेश के SC, ST, OBC, EWS तथा दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी, जिसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में शामिल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Mpesb aeo recruitment 2026 apply online for 2784 agriculture extension officer posts eligibility exam date

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 09:12 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.