MP Anganwadi Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 13 जुलाई तक करें आवेदन
Anganwadi Worker Vacancy : मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे। 12वीं पास उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।
- Written By: हितेश तिवारी
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
MP Anganwadi Jobs : मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास निदेशालय (WCD MP) ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 2,548 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1,767 आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा, शहडोल, चंबल और नर्मदापुरम सहित विभिन्न संभागों में की जाएगी। इंदौर में सबसे अधिक 151 कार्यकर्ता और 311 सहायिका पद, जबकि जबलपुर में 159 कार्यकर्ता और 306 सहायिका पदों पर भर्ती होगी।
सम्बंधित ख़बरें
MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
यूपी में 2 जुलाई से UPTET Exam 2026 शुरू, 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे यह अहम परीक्षा
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
मध्य प्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पदों पर भर्ती
भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इस भर्ती की खास बात यह है कि सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन के दौरान 100 रुपये पोर्टल सेवा शुल्क और उस पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को सभी पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें : MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
12वीं पास उम्मीदवार 13 जुलाई 2026 तक आवेदन करें
आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जाएं और आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद भर्ती से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। आवेदन के दौरान आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
निर्धारित पोर्टल सेवा शुल्क का भुगतान करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
