Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IIT Tirupati में बिना GATE के MTech का मौका, AI और Data Science समेत कई कोर्स में शुरू हुए आवेदन

IIT Tirupati MTech Admission : IIT Tirupati ने 2026-27 सत्र के लिए Self-Sponsored MTech प्रोग्राम में आवेदन शुरू कर दिए। इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि इसमें एडमिशन के लिए GATE स्कोर अनिवार्य नहीं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: May 23, 2026 | 05:40 PM

IIT तिरुपति (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Close
Follow Us:

MTech without GATE : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पढ़ाई करना लाखों छात्रों का सपना होता है और अधिकतर मामलों में MTech में दाखिले के लिए GATE परीक्षा जरूरी मानी जाती है। हालांकि इस बार IIT Tirupati ने छात्रों को एक अलग अवसर दिया है।

संस्थान ने 2026-27 शैक्षणिक सत्र के लिए अपने Self-Sponsored MTech प्रोग्राम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें आवेदन के लिए GATE स्कोर अनिवार्य नहीं रखा गया है। यह उन छात्रों के लिए बड़ा मौका माना जा रहा है जो किसी कारणवश GATE परीक्षा नहीं दे पाए या अच्छा स्कोर नहीं ला सके। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 8 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

बिना GATE एग्जाम के IIT में प्रवेश का मौका

संस्थान द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, छात्र कई प्रमुख इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में प्रवेश ले सकते हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, डेटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और केमिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाएं शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

SSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग

पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी

NDA 2 Recruitment 2026: डिफेंस सेक्टर में 394 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता से लेकर चयन प्रक

NEET UG Re-Exam 2026: शुल्क वापसी पोर्टल आज से शुरू, NTA ने छात्रों के लिए नियम किए स्पष्ट

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BTech, BE या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें जुलाई 2026 तक अपनी डिग्री पूरी करनी होगी। कुछ विशेष कोर्स में चयन प्रक्रिया के दौरान लिखित परीक्षा या इंटरव्यू भी आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इस प्रोग्राम के लिए किसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा का स्कोर अनिवार्य नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : SSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग

आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें

MTech Self-Sponsored (Non-HTTA) कैटेगरी के अंतर्गत प्रवेश लेने वाले छात्रों को संस्थान की तरफ से किसी प्रकार की आर्थिक सहायता नहीं मिलेगी। साथ ही बाद में HTTA कैटेगरी में बदलाव की अनुमति भी नहीं होगी।

आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और OBC-NCL पुरुष उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये रखा गया है, जबकि महिला उम्मीदवारों तथा SC, ST और PwD वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 200 रुपये है। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, 10वीं और 12वीं के प्रमाणपत्र, डिग्री दस्तावेज और श्रेणी प्रमाणपत्र जैसे जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है। इच्छुक छात्र संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Iit tirupati mtech admission 2026 without gate ai data science self sponsored program

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • Career News
  • Gate
  • IIT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.