SSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
SSC GD Scam : SC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोपों के बाद अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। ग्रेटर नोएडा और रांची में कार्रवाई के बाद कई उम्मीदवार परीक्षा दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
SSC GD परीक्षा में धांधली के आरोपी। (फोटो - गूगल इमेज)
SSC GD Paper Leak : एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। लंबे समय से कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की परीक्षाओं को पारदर्शी माना जाता रहा है, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।
हाल ही में परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े एक गिरोह का खुलासा होने के बाद लाखों अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर कई उम्मीदवार अब परीक्षा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कुछ लोग दोबारा परीक्षा कराने की मांग भी कर रहे हैं।
SSC GD परीक्षा में धांधली, री-एग्जाम की मांग तेज
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ग्रेटर नोएडा में एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियों के पास से करीब 50 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, लैपटॉप और परीक्षा से संबंधित दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दावा किया जा रहा है कि यह गिरोह उम्मीदवारों को परीक्षा पास कराने के लिए लाखों रुपये लेता था।
सम्बंधित ख़बरें
NTA Recruitment 2026: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में ग्रुप A और B पदों पर भर्ती, 2.09 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी
UKPSC Vacancy 2026: उत्तराखंड में टैक्स और राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
Karnataka VAO Recruitment 2026: कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी कथित तौर पर तकनीकी तरीकों और प्रॉक्सी सर्वर के जरिए परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच रांची में भी ऐसे मामलों में कार्रवाई की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद परीक्षा में शामिल हो चुके और आने वाले दिनों में परीक्षा देने वाले दोनों तरह के उम्मीदवारों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें : UPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
उत्तर प्रदेश STF ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया
हालांकि अभी तक कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पूरे SSC GD परीक्षा को रद्द करने या दोबारा परीक्षा कराने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर तय की जा सकती है।
गौरतलब है कि SSC GD भर्ती परीक्षा 25,487 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके माध्यम से बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती की जाती है। परीक्षा प्रक्रिया 30 मई तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है।
