क्या AI खत्म कर देगा कंप्यूटर इंजीनियरिंग? जानिए भविष्य में किन स्किल्स वालों की रहेगी सबसे ज्यादा मांग

AI vs Computer Science : क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंप्यूटर इंजीनियरिंग की जगह ले लेगा? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि AI नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि स्किल्स को बदल देगा।
AI will not end computer engineering, but it will reshape the field with new skill demands.
AI vs कंप्यूटर इंजीनियरिंग (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

AI Jobs Future : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के तेजी से बढ़ते असर ने दुनिया भर में नौकरियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। खासकर कंप्यूटर इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के छात्रों के मन में यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या AI भविष्य में उनकी जगह ले लेगा।

क्योंकि अब AI कोड लिख सकता है, बग ढूंढ सकता है, सिस्टम को बेहतर बना सकता है और कई तकनीकी काम कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकता है। ऐसे में यह डर स्वाभाविक है कि पारंपरिक इंजीनियरिंग नौकरियों पर इसका असर पड़ेगा। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि AI नौकरी खत्म नहीं करेगा, बल्कि काम करने का तरीका बदल देगा।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग करने वालों को सता रहे AI का डर

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की रिपोर्ट के अनुसार, AI कंप्यूटर साइंस की जरूरत खत्म नहीं कर रहा है, बल्कि पुराने स्किल्स को नए तरीके से इस्तेमाल करने की मांग बढ़ा रहा है। एल्गोरिद्म, डेटा स्ट्रक्चर, कंप्यूटेशनल थ्योरी, सिस्टम डिजाइन और साइबर सिक्योरिटी जैसे मूल सिद्धांत आज भी उतने ही जरूरी हैं।

फर्क सिर्फ इतना है कि अब इंजीनियरों को मैनुअल कोडिंग से आगे बढ़कर रणनीतिक सोच, प्रॉब्लम सॉल्विंग और AI टूल्स के सही उपयोग पर ध्यान देना होगा। AI अब रूटीन काम संभाल रहा है, ताकि प्रोफेशनल्स बड़े और जटिल समाधान तैयार कर सकें।

कंप्यूटर इंजीनियरिंग का AI के साथ नया दौर शुरू

विशेषज्ञों के अनुसार भविष्य उन्हीं लोगों का होगा जो कंप्यूटर साइंस की बुनियादी समझ के साथ AI, मशीन लर्निंग, डेटा गवर्नेंस और AI एथिक्स को सीखेंगे। आज कंपनियां ऐसे प्रोफेशनल्स चाहती हैं जो सिर्फ कोड न लिखें, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम को समझें, जांचें और बेहतर बना सकें।

कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, एल्गोरिद्मिक डिजाइन, डेटा आर्किटेक्चर और सिक्योरिटी जैसी स्किल्स हमेशा मांग में रहेंगी। यानी साफ है कि AI कंप्यूटर इंजीनियरिंग का अंत नहीं, बल्कि उसका नया दौर शुरू कर रहा है। जो लोग समय के साथ खुद को अपडेट करेंगे, वही आने वाले समय में सबसे ज्यादा सफल होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com