पीएम मोदी का युवाओं को बड़ा तोहफा, 19वें रोजगार मेले में 51 हजार को मिली सरकारी नौकरी
19th Rozgar Mela: पीएम मोदी ने 19वें रोजगार मेले के तहत 51000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने वैश्विक दौरों से युवाओं को होने वाले फायदों और देश की बढ़ती आर्थिक ताकत पर चर्चा की।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
PM Modi Rozgar Mela 2026: आज यानी शनिवार, 23 मई 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान के 19वें संस्करण के माध्यम से देश के हजारों परिवारों में खुशियां बांटी हैं। 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
आज जिन 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं, उनका चयन देश की सबसे प्रतिष्ठित केंद्रीय भर्ती एजेंसियों द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से किया गया है। इनमें कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड और बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जैसी एजेंसियां शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए उनकी इस सफलता को देश के भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बताया।
नीदरलैंड से यूएई तक, विदेशी समझौतों से खुलेगा रास्ता
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने हालिया पांच देशों के दौरे का भी जिक्र किया, जिससे वे महज दो दिन पहले ही लौटे हैं। उन्होंने बताया कि नीदरलैंड की यात्रा के दौरान सेमीकंडक्टर, कृषि और उन्नत विनिर्माण पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई, जबकि स्वीडन के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल नवाचार में सहयोग को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: 2035 तक तैयार हो जाएगा भारत का स्पेस स्टेशन! आसान भाषा में समझिए अंतरिक्ष में कैसे होता है निर्माण?
न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री
CWC Young Professional Recruitment 2026: सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन में यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती
शरद पवार के पाला बदलने की अटकलों से हिला विपक्ष, अगर महायुति में गए तो लोकसभा में पूरी तरह बदल जाएगा नंबर गेम
इसी तरह नॉर्वे के साथ हरित प्रौद्योगिकी और यूएई के साथ रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी पर समझौते हुए हैं। पीएम ने जोर देकर कहा कि इन वैश्विक समझौतों और साझेदारियों का सीधा और सबसे बड़ा लाभ भारत के युवाओं को रोजगार के नए अवसरों और ‘ग्लोबल एक्सपीरियंस’ के रूप में मिलेगा।
अबतक बांटे गए 12 लाख नियुक्ति पत्र
रोजगार मेला सरकार की एक निरंतर चलने वाली बड़ी पहल है, जिसके माध्यम से अब तक कुल 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। देश भर में अब तक कुल 18 सफल रोजगार मेले आयोजित हो चुके हैं और आज का यह 19वां मेला इसी कड़ी का हिस्सा है। चयनित किए गए ये युवा भारत सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों और विभागों में अपनी सेवाएं देंगे।
India’s youth are playing a vital role in accelerating the journey towards a Viksit Bharat. Rozgar Mela reflects our Government’s commitment to empowering the Yuva Shakti with new opportunities.
https://t.co/u3CQqgrluM — Narendra Modi (@narendramodi) May 23, 2026
इनमें प्रमुख रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं, जहां ये युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देंगे।
वैश्विक मंच पर भारत की धमक
संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया आज भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है। उन्होंने दुनिया की दिग्गज कंपनियों के नेताओं के साथ हुई अपनी विस्तृत चर्चाओं का हवाला देते हुए बताया कि हर जगह भारत के प्रति एक सकारात्मक विश्वास है।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज
प्रधानमंत्री के अनुसार इनका विजन है कि भारतीय युवाओं को न केवल देश के भीतर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काम करने का अनुभव मिले, ताकि वे वैश्विक चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर सकें। यह रोजगार मेला इसी विजन को धरातल पर उतारने की एक ठोस कोशिश नजर आती है।
