DRDO Internship 2026: डीआरडीओ में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, छात्रों को मिलेगा 30000 स्टाईपेंड, जानें डिटेल
DRDO Stipend Internship Opportunity: डीआरडीओ की एनएमआरएल लैब ने बीई/बीटेक और एमएससी छात्रों के लिए 6 महीने के लिए पेड इंटर्नशिप का नोटिस जारी किया है। जिसके आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 है।
- Written By: यति सिंह
DRDO दे रहा 6 महीने की पेड इंटर्नशिप (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
DRDO Stipend Internship: रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन यानी डीआरडीओ के अंतर्गत कार्यरत नौसेना सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला ने बीई/बीटेक और एमएससी छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आ रही है। रक्षा अनुसंधान एंव विकास संगठन की ओर से छात्रों को 6 महीने का इंटर्नशिप का मौका मिल रहा है। इस इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत चुने गए छात्रों को 6 महीने रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका दिया जाएगा।
साथ ही साथ उन्हें इंटर्नशिप के दौरान हर महीने 5000 वजीफा भी दिया जाएगा। डीआरडीओ की एनएमआरएल लैब ने बीई/बीटेक और एमएससी छात्रों के लिए 6 महीने के लिए पेड इंटर्नशिप का नोटिस जारी किया है। जिसकी आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 जून 2026 है। ये इंटर्नशिप उन छात्रों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है, जो रिसर्च, डिफेंस टेक्नोलॉजी और वैज्ञानिक परियोजनाओं में अनुभव लेना चाहते है।
कितने पदों और विषयों पर होगी इंटर्नशिप
सभी छात्रों को इंटर्नशिप के लिए 20 पदों पर आवेदन कराया जाएगा। इसमें इंजीनियरिंग, और विज्ञान दोनों वर्गों के छात्रों को आवेदन का मौका दिया जाएगा। एमएससी के लिए केमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, फिजिक्स बीई/बीटेक के लिए केमिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्यूनिकेशन, कंप्यूटर साइंस/आईटी के विषय शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
RRB ALP Recruitment 2026: 11,127 पदों के लिए 8.40 लाख आवेदन, जानें किस रेलवे भर्ती बोर्ड में सबसे ज्यादा फॉर्म
Karnataka VAO Recruitment 2026: कर्नाटक में ग्राम प्रशासनिक अधिकारी के 572 पदों पर भर्ती
IOCL Apprentice Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में 1450 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
NFR Apprentice Recruitment 2026: पूर्वोत्तर रेलवे में 6777 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ITI पास करें आवेदन
कैसे होगी चयन प्रक्रिया
आवेदन कर रहे उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें आवेदन कर रहे सभी छात्रों के शैक्षणिक अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी। अगर जरूरी होगा तो ऑनलाइन इंटरव्यू का आयोजन भी कराया जाएगा। सभी चुने गए उम्मीदवारों को ई-मेल के जरिए सूचित किया जाएगा। इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए सभी उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में भरा हुआ आवेदन पत्र देना होगा। अंतिम सेमेस्टर या साल की मार्कशीट, आधार कार्ड की कॉपी, कॉलेज के प्रिंसिपल या एचओडी द्वारा जारी अनुरोध पत्र और 300 शब्दों से कम का संक्षिप्त बायोडाटा की आवश्यकता होगी।
यह भी पढ़ें: RRB ALP Vacancy 2026: रेलवे की तरफ से युवाओं को बड़ा तोहफा… ALP भर्ती में बढ़ी सीटें, जानें पूरी डिटेल
कैसे करें इंटर्नशिप के लिए आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन केवल ई-मेल के जरिए भेज सकते है। इच्छुक उम्मीदवारों को mmg.nmrl@gov.in पर आवेदन करना होगा। ईमेल के सबजेक्ट में Application for paid internship with branch code लिखना जरूरी होगा। सभी इच्छुक उम्मीदवार इसकी ज्यादा जानकारी डीआरडीओ की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.go.in पर जाकर ले सकते है।
