-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Hospitality Hotel Industry Is Going To Grow Next Year Can Give Thousands Of Job About 10 Lakh Jobs In A Few Years
हॉस्पिटैलिटी-होटल इंडस्ट्री में मिलेंगी बंपर नौकरियां, टूरिज्म सेक्टर में दिखेगी बहार
- Written By: राहुल गोस्वामी
हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री से अच्छी खबर मिली है। उम्मीद है कि अगले साल न सिर्फ कारोबार बढ़ेगा बल्कि नई नौकरियां भी पैदा होंगी।

हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में ढेर सारी नौकरियां
नई दिल्ली: नौकरी के लिए परेशान युवाओं का बड़ी खबर आ रही है। विशेषज्ञों की माने तो हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में अगले कुछ सालों में लगभग 10 लाख नौकरियां बढ़ने की उम्मीद है। दरअसल कोरोना के बाद इस क्षेत्र में प्रतिभाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ा है।दरअसल कोरोना के चलते बिखर चुकी हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अब फिर से तेजी दिख रही है।
होटल इंडस्ट्री में बंपर नौकरियां
जहां साल 2023 इस सेक्टर के लिए काफी मुनाफे वाला साबित हुआ वहीं अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि, अगले साल टूरिज्म सेक्टर में नई बहार आएगी और इसकी मदद से हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। इसके चलते न सिर्फ इन सेक्टर में कारोबार बढ़ेगा बल्कि बंपर नौकरियां भी मिलेंगी। इसके साथ ही होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HAI) ने अनुमान जताया है कि होटल इंडस्ट्री भारत की जीडीपी में 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर का योगदान देने लग जाएगी।
मामले पर रैंडस्टैंड इंडिया के निदेशक संजय शेट्टी ने कहा, हॉस्पिटैलिटी उद्योग में प्रतिभा की मांग और आपूर्ति का अंतर फिलहाल 55-60 % है। शेट्टी की मानें तो कोरोना महामारी के बाद नौकरियों में उछाल तो है, लेकिन इसके पहले प्रतिभा की मांग में कमी देखने को मिली थी। ऐसे मे यह नई रफ्तार अगले कुछ वर्षों तक जारी रह सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
छाबड़ा अस्पताल विवाद: प्रसव के बाद महिला की मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
20 मिनट में जीवनदायिनी मशीनें बनीं मौत का धुआं, SMS अग्निकांड की दर्दनाक सच्चाई परिजनों ने बताई
भारतीय हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के रेवेन्यू में 6-8 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान, ICRA ने रिपोर्ट की जारी
अब मनोज अवस्थी संभालेंगे क्लियरट्रिप की कमान, कंपनी ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रुप में चुना
इस बाबत अगर विशेषज्ञों की मानें तो, कुछ कंपनियां मौजूदा प्रतिभा को ही अपने हिसाब से निखार रही हैं। वहीं मांग को पूरा करने के लिए अन्य उद्योगों से भी जरुरी भर्तीयां कर रही हैं। जिसके चलते अन्य क्षेत्रों ने बढ़ीया वेतन, लाभ और समुचित करियर विकास की पेशकश कर ऐसी प्रतिभाओं को आकर्षित करने के प्रयास भी अब और तेज कर दिए हैं।
साल 2023 में 1.11 करोड़ लोगों को नौकरी
हॉस्पिटैलिटी उद्योग के जानकारों का यह भी अनुमान है कि साल 2023 के दौरान पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी उद्योग ने लगभग 1.11 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। ऐसे में बढ़ते जरुरत के चलते उद्योग में इस साल यानी 2024 तक 1.18 करोड़ और लोगों की जरूरत हो सकती है। ऐसा ही मांग साल 2028 तक 16.5 % की वार्षिक वृद्धि के साथ बढ़कर 1.48 करोड़ पहुंचने की संभावना है।
Hospitality hotel industry is going to grow next year can give thousands of job about 10 lakh jobs in a few years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हमले से डरे डॉक्टर ने दिया इस्तीफा, हमेशा के लिए छोड़ा शहर, डोंबिवली मारपीट मामले में नया मोड़
Jul 09, 2026 | 07:15 PMट्रेन के सामने आकर महिला ने रोकी रफ्तार, फिर चलती ट्रेन पर फेंका पत्थर; Viral Video देख लोग रह गए हैरान
Jul 09, 2026 | 07:12 PMपुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














