- Hindi News »
- Career »
- Himachal Board Cancels 12th Class English Exam Paper Leak Suspected
पेपर लीक की आशंका के चलते हिमाचल बोर्ड ने की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा रद्द
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका के मद्देनजर आज यानी शुक्रवार 8 मार्च को राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी।
- Written By: राहुल गोस्वामी

हिमाचल बोर्ड ने 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा रद्द की
धर्मशाला : एक बड़ी खबर के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका के मद्देनजर आज यानी शुक्रवार 8 मार्च को राज्य के सभी परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द कर दी। जानकारी दें कि, चंबा जिले के चौवारी में स्थित सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों ने गलती से 10वीं कक्षा की जगह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का प्रश्नपत्र खोल दिया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
मामले पर मिली जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा आगामी 7 मार्च को थी जबकि 12वीं कक्षा की अंग्रेजी की परीक्षा आज यानी आठ मार्च को थी। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीते 7 मार्च को एक गुमनाम शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि 12वीं कक्षा के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को निर्धारित तिथि और समय से पहले खोल दिया गया।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
भारत के इस शहर में रहने आते हैं इजरायली नागरिक, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामले में नया मोड़, बोर्ड का यू-टर्न, क्या सच में टेलीग्राम पर बिका गणित का पर
Paper Leak: उमरेड में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक! टार्गेट अकैडमी का संचालक गिरफ्तार, केमेस्ट्री पेपर पर मचा बवाल
The Himachal Pradesh Board of School Education cancelled the Class 12 English examination for the March 2025 session across all examination centres in the state due to the possibility of a paper leak. pic.twitter.com/ThceQuuHWb — ANI (@ANI) March 8, 2025
इस बाबत बोर्ड ने मामले की तुरंत जांच की और सुरक्षा बढ़ाने के लिए शुरू की गई नई निगरानी प्रणाली ‘एग्जाम मित्र ऐप’ से वीडियो साक्ष्य का उपयोग कर दावे को सत्यापित किया। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि संगठन ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विदेश की ख़बरों के के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षा विनियम, 1993 (जुलाई 2017 तक संशोधित) की धारा 2-1-2 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्य भर में 12वीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस जारी अधिसूचना के मुताबिक, पुनर्परीक्षा की नयी तिथि की घोषणा उचित समय पर की जाएगी और विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड के आधिकारिक संचार के माध्यम से जानकारी लेते रहें।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Himachal board cancels 12th class english exam paper leak suspected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














