GSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 83.86% छात्र हुए पास, आजोल केंद्र के 100% बच्चे पास
GSEB 10th Result 2026 Out: गुजरात बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। पूरे गुजरात में 83.86% परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 88.28% अंक हासिल किए।
- Written By: अमन मौर्या
गुजरात 10वीं बोर्ड रिजल्ट (सोर्स-सोशल मीडिया)
GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इस बार के परीक्षा परिणाम में गुजरात के 83.86% छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज (6 मई 2026) सुबह 8 बजे 10वीं परीक्षा परिणाम का लिंक एक्टिव कर दिया गया। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ पर विजिट करके 7 अंकों का शीट नंबर डालकर अपने 10वीं के परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। साथ ही फोन पर ही व्हॉट्सएप के माध्यम से भी अपने 10वीं बोर्ड का परिणाम देख सकते हैं।
आजोल केंद्र का परिणाम 100%
वडोदरा में एसएससी 10वीं में वडोदरा में 78.38% जबकि पूरे गुजरात में 83.86% परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 88.28% अंक हासिल किए। नर्मदा जिला 90.85% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि पंचमहल में 76.42% अंक दर्ज किए गए। गांधीनगर के आजोल केंद्र में 100% परिणाम प्राप्त हुए, जबकि दाहोद के मुनखोसला केंद्र में सबसे कम 33.74% परिणाम दर्ज किए गए। छात्रों ने परिणामों का जश्न मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: सुरक्षा या दहशत? NEET परीक्षा के सख्त नियमों पर उठे सवाल, आखिर कहां बिगड़ा संतुलन?
Agniveer Reservation Gujarat: पूर्व अग्निवीरों को भर्तियों में 20% आरक्षण, CM भूपेंद्र पटेल का ऐतिहासिक फैसला
CBSE Class 12th Exam: CBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख तय, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
नागपुर में 30 जून से खुलेंगे स्कूल; पहले दिन शत-प्रतिशत मुफ्त किताबें बांटने का दावा हवा, अभी सिर्फ 72% सप्लाई
Vadodara, Gujarat: Vadodara SSC Class 10 results were declared with 78.38% in Vadodara and 83.86% across Gujarat. Girls outperformed boys with 88.28%. Narmada district topped with 90.85%, while Panchmahal recorded 76.42%. Aajol centre in Gandhinagar achieved 100% result, whereas… pic.twitter.com/5i9gsgG4VX — IANS (@ians_india) May 6, 2026
सप्लीमेंट्री का मिलेगा मौका
गुजरात बोर्ड में 10वीं में कम स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए भी खुशखबरी है। ई-ग्रेड से कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री पेपर के जरिए दुबारा मौका दिया जाएगा। इसके माध्यम से वे छात्र अपना परिणाम सुधार सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अप्लाई करना पड़ेगा। इसके बाद वो पेपर दे सकते हैं।
गुजरात बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र ये स्टेप्स फॉलो करें:
गुजरात बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर में भी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर विजिट करें
- अब Login या Register लिंक पर क्लिक करिए
- मोबाइल नंबर/आधार नंबर की मदद से यहां लॉगइन करें
- इश्यूड डॉक्यूमेंट्स का लिंक दिखेगा। वहां जाकर बोर्ड का नाम सेलेक्ट करें फिर क्लास और संबंधित जानकारी भरें
- अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा
- रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। साथ ही पीडीएफ भी सेव करके सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
4 मई को आया था 12वीं का परिणाम
4 मई 2026 को गुजरात बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। 12वीं में साइंस स्ट्रीम में 84.33% छात्रों ने सफलता हासिल किया था, जबकि जनरल स्ट्रीम में 92.71 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। इस बार परीक्षा परिणाम में बेटिंयों का प्रदर्शन लड़कों की अपेक्षकृत थोड़ा बेहतर रहा। लड़कों के पास होने की दर 84.04 प्रतिशत रही, जबकि लड़कियों के पास होने की दर 84.65 प्रतिशत रही।
