Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 23 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

DU में एडमिशन का दूसरा मौका! 25 जुलाई को आएगी दूसरी लिस्ट, जानें कितनी सीटें है खाली

DU UG Admission 2nd List 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी 25 जुलाई को यूजी एडमिशन की दूसरी अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगी। 9,000 से अधिक खाली सीटों के लिए छात्र 26 जुलाई तक सीट कन्फर्म कर सकते हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 23, 2026 | 07:26 AM

सांकेतिक फोटो (सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Delhi University UG Admission Vacant Seats: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में स्नातक (UG) कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपका नाम पहली लिस्ट में नहीं आया था, तो निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि डीयू प्रशासन अब 25 जुलाई 2026 को अपनी दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बार उन हजारों छात्रों की किस्मत चमक सकती है जो थोड़े से अंकों से पिछड़ गए थे।

पहली लिस्ट में 62 हजार से ज्यादा सीटें फुल

DU द्वारा 15 जुलाई को जारी की गई पहली लिस्ट में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। इस लिस्ट के तहत कुल 93,033 सीटों का आवंटन किया गया था। आंकड़ों की मानें तो 81 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवंटित सीटों को स्वीकार किया, लेकिन फीस जमा करने की अंतिम तिथि (21 जुलाई) तक लगभग 62,000 उम्मीदवारों ने ही अपनी फीस भरकर एडमिशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया है। इसका मतलब यह है कि अभी भी काफी सीटें खाली हैं जिन पर दूसरी लिस्ट के जरिए एडमिशन दिया जाएगा।

दूसरी लिस्ट में 9 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा मौका

दिल्ली यूनिवर्सिटी में यूजी की कुल क्षमता लगभग 72,000 सीटों की है। पहली लिस्ट के बाद हुए 62,000 एडमिशन के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि दूसरी लिस्ट में 9,000 से अधिक सीटों पर आवंटन किया जा सकता है। 25 जुलाई को दोपहर 12 बजे जैसे ही यह लिस्ट जारी होगी, छात्रों के पास एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स में दाखिला पाने का सुनहरा अवसर होगा।

सम्बंधित ख़बरें

RRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान

PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान

नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह

Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

जरूर नोट कर लें ये जरूरी तारीखें

अगर आपका नाम दूसरी लिस्ट में आता है, तो आपको बहुत ही कम समय में अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शेड्यूल के अनुसार:

  • सीट आवंटन (2nd Round): 25 जुलाई, दोपहर 12 बजे।
  • सीट स्वीकार करने की अवधि:  छात्र 26 जुलाई तक अपनी सीट कन्फर्म कर सकते हैं।
  •  फीस जमा करने की डेडलाइन: एडमिशन पक्का करने के लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 28 जुलाई तय की गई है।

यह भी पढ़ें RRB JE Recruitment 2026: इंजीनियरिंग युवाओं के लिए रेलवे में बड़ा मौका, 4,098 पदों पर भर्ती का ऐलान

28 जुलाई से नया सेशन जारी

एडमिशन की गहमागहमी के बीच DU ने अपने नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का बिगुल भी फूंक दिया है। यूनिवर्सिटी में UG और PG के नए छात्रों के लिए क्लासेस 28 जुलाई 2026 से शुरू हो रही हैं।  DU ने जो एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है उसके मुख्य बिंदु कुछ इस प्रकार हैं:

  • कक्षाओं का आगाज: 28 जुलाई 2026
  • मिड-सेमेस्टर ब्रेक (ऑटम वेकेशन): 18 से 25 अक्टूबर तक
  • परीक्षाओं का दौर: प्रैक्टिकल एग्जाम 20 नवंबर से और थ्योरी एग्जाम 4 दिसंबर से शुरू होंगे
  • विंटर वेकेशन: 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक छात्र छुट्टियों का आनंद ले सकेंगे
  • अगला सेमेस्टर: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2027 से अगले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी

DU प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वे सत्र को समय पर शुरू करने और छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे में 25 जुलाई की तारीख उन सभी छात्रों के लिए निर्णायक होने वाली है जो देश की इस प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Du ug admission 2nd allotment list 2026 vacant seats

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 23, 2026 | 07:26 AM

Topics:  

  • Career News
  • University of Delhi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.