करेंसी नोट प्रेस नासिक में 534 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए मौका

CNP Nashik Recruitment 2026 : करेंसी नोट प्रेस नासिक में 534 पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।
Currency Note Press Nashik announces 534 vacancies for multiple posts; candidates can apply online.
करेंसी नोट प्रेस नासिक की तस्वीर (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

SPMCIL Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के तहत करेंसी नोट प्रेस नासिक ने 534 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में जूनियर टेक्नीशियन, सुपरवाइजर, ऑफिस असिस्टेंट और ऑफिसर लेवल जैसी कई पोस्ट शामिल हैं।

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि टेक्निकल ट्रेड्स में सबसे ज्यादा वैकेंसी रखी गई है, जो ITI और तकनीकी बैकग्राउंड वाले युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है।

करेंसी नोट प्रेस नासिक ने 534 पदों पर भर्ती निकली

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है। 10वीं, 12वीं, ITI और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता को ध्यान से जरूर जांच लें। उम्र सीमा भी अलग-अलग पदों के लिए तय की गई है।

जूनियर टेक्नीशियन के लिए 18 से 25 साल, असिस्टेंट पदों के लिए 18 से 28 साल और सुपरवाइजर या ऑफिसर लेवल के लिए 18 से 30 साल तक की उम्र रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में आमतौर पर लिखित परीक्षा और अन्य चरण शामिल हो सकते हैं।

1 लाख रुपए महिना कमाने का शानदार मौका

वेतन की बात करें तो जूनियर टेक्नीशियन को 18,000 से 67,000 रुपये तक, ऑफिस असिस्टेंट को 21,000 से 77,000 रुपये तक और सुपरवाइजर को 27,000 से 95,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है। वहीं ऑफिसर लेवल की पोस्ट पर वेतन 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।

आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए लगभग 600 से 1000 रुपये तक हो सकता है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को छूट दी जाती है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को cnpnashik.spmcil.com वेबसाइट पर जाकर Careers सेक्शन में Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करना होगा, फॉर्म भरना होगा और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद फीस जमा कर सबमिट करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com