11,000 पदों पर प्राइमरी टीचर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगा सरकारी नौकरी का मौका

Gujarat Teacher Recruitment 2026 : गुजरात में 11,000 प्राइमरी टीचर पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें बिना लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर चयन होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है।
Gujarat announces 11,000 primary teacher posts with no exam; last date to apply is near.
गुजरात में 11,000 प्राइमरी टीचर पदों पर बिना परीक्षा भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

Primary Teacher Vacancy : टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गुजरात राज्य प्राथमिक शिक्षा चयन समिति (GSPESC) ने प्राइमरी टीचर के 11,000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आ

वेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 24 अप्रैल तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए बहुत कम समय बचा है, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करना जरूरी है।

गुजरात में टीचर की 11,000 पदों पर भर्ती निकली

इस भर्ती के लिए कुछ जरूरी शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। उम्मीदवार का Teacher Eligibility Test (TET-1) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा D.El.Ed. या उसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। फाइनल ईयर में पढ़ रहे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

उम्र सीमा की बात करें तो न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया भी काफी आसान रखी गई है, जिसमें किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका

वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती 5 साल तक 26,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद नियमित वेतनमान लागू होगा, जिसमें सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक हो सकती है। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 200 रुपये रखा गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dpegujarat.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर लॉगिन करके फॉर्म भरना और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com