- Hindi News »
- Career »
- Constable Recruitment Exam In Uttar Pradesh From Today
आज उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात
- Written By: राहुल गोस्वामी
उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आज से शुरू होगी। परीक्षा 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को दो-दो पालियों में होगी, जिसमें कुल 48,17,441 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा में आज से अन्य 27 राज्यों व आठ केंद्र शासित प्रदेशों के 6,30,481 अभ्यर्थी भी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

लखनउ : उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आज 23 अगस्त शुक्रवार से लिखित परीक्षा आयोजित हो रही है। यह परीक्षा आगामी 5 दिन तक रोजाना दो पालियों में आयोजीत होगी, जिसके लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त भी किए गए हैं। इस परीक्षा के सुचारू रुप से संचालन को सुनिश्चित करने के लिए इस बार कड़ी सुरक्षा के साथ-साथ परीक्षार्थियों के लिए कई सुविधाओं की व्यवस्था की गईं हैं। यह परीक्षा आज 23 से 31 अगस्त तक यानी पांच दिनों तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को राज्य के कुल 67 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा बाबत उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष डीजी राजीव कृष्णा ने बताया कि ई-केवाईसी और बॉयोमैट्रिक सत्यापन के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वहीं परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय से आधे घंटे पूर्व अभ्यर्थियों के प्रवेश पर रोक लगेगी । इसके बाद कोई भी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: Police make security arrangements ahead of the Police Recruitment Examination today. pic.twitter.com/GTPwLtrV78 — ANI (@ANI) August 22, 2024
प्रदेश के सिपाही भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए 2,300 मजिस्ट्रेट व 25 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस बार सुरक्षा की समीक्षा मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं। वहीं सभी 67 जिलों में प्रश्न पत्र आ चुके हैं, जिन्हें EVM की तर्ज पर पुख्ता सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी केंद्रों का लगातार भ्रमण करेंगे। वहीं परीक्षा केंद्रों के साथ रेलवे, मेट्रो स्टेशन, बस, टैक्सी स्टैंड, होटल, रेस्टोरेंट पर भीड़ प्रबंधन की भी व्यवस्था की गयी है।
सम्बंधित ख़बरें
हमीरपुर हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, मुआवजे का किया ऐलान, तत्काल सहायता के दिए निर्देश
BJP में अब करंट नहीं रहा… बिजली संकट पर सीएम योगी और अखिलेश यादव में जुबानी जंग, किसने क्या कहा?
बुलडोजर से डरा कर राज कर रहे… योगी सरकार पर फिर हमलावर हुए अविमुक्तेश्वरानंद, गोरक्षा के दावों को बताया झूठ
Explainer: क्या है संघ का ट्रिपल S मॉडल? सत्ता में लौटने का CM योगी का फॉर्मूला, RRS चीफ के दौरे से हलचल तेज
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: GRP SP Prashant Verma says, “… A lot of candidates will come from other districts. A help desk has been made so that the students don’t face any problems and they can be informed about the facilities being provided by the administration… RAF,… pic.twitter.com/eqkNS8X6Hg — ANI (@ANI) August 22, 2024
जानकारी दें कि बीते 17 अगस्त को पुलिस भर्ती प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश में बड़े स्तर पर हो रही परीक्षा का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा था कि पुलिस भर्ती में 20 % ‘बेटियों’ की भर्ती होगी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के हर जिले के युवा को इस पूर्ण पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा था कि, “वे (पुलिस में भर्ती होने वाली लड़कियां) प्रदेश की सड़कों पर उतरकर शोहदों का सही इलाज करेंगी।”
इसके साथ ही अपराधियों, माफिया और अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वो समय गया, जब प्रदेश में चाचा-भतीजा की गैंग वसूली करने निकलती थी। अब तो जो भी ऐसा करेगा उनकी संपत्ति जब्त करवा कर जरूरतमंद में बंटवा दी जाएगी।”
Constable recruitment exam in uttar pradesh from today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMRaw Papaya Benefits: सुबह-सुबह खाली पेट कच्चा पपीता खाने के फ़ायदे जानकर रह जाएंगे हैरान! आज़मा कर भी देखिए
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














