Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ व्यापम केमिस्ट भर्ती के लिए करें आवेदन, चयनित उम्मीदवारों को इतना मिलेगा वेतन

CG Vyapam Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ व्यापम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में केमिस्ट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • Written By: प्रीति शर्मा
Updated On: Oct 01, 2025 | 04:15 AM

छत्तीसगढ़ व्यापम केमिस्ट भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

CG Vyapam Chemist Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत केमिस्ट के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में भर्ती होगी।

छत्तीसगढ़ व्यापम केमिस्ट भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर शाम 5 बजे तक है। इसके अलावा करेक्शन विंडो 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 शाम 5 बजे तक खुलेगी। इस पद के लिए भर्ती परीक्षा 21 दिसंबर 2025 हो सकती है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 15 दिसंबर 2025 तक जारी हो सकते हैं।

कितना मिलेगा वेतन

सीजी व्यापम केमिस्ट पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 28700 रुपए से 91300 रुपए तक मिलेगा। यह पद राज्य के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में भरे जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन

CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन

UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन

बता दें कि अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जाएगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जाएगा जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

यह भी पढ़ें:- 12वीं पास के बाद रेलवे के इन पदों पर मिल सकती है नौकरी, जानें प्रक्रिया और सुविधाएं

कैसे करें आवेदन

  • इस पद पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in  पर जाना होगा।
  • अब होमपेज पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत केमिस्ट पदों की भर्ती परीक्षा की लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म पर पर जाकर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए पहले लॉगइन करें और फिर रजिस्ट्रेशन करें।
  • फॉर्म में मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और परीक्षा शुल्क जमा करें।
  • आवेदन करने के बाद प्रिंट आउट की एक कॉपी अपने पास रखें।

केमिस्ट के पद के लिए योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। यह आयु सीमा 1 जनवरी 2025 से निर्धारित की जाएगी। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार छूट भी दी जाएगी।

Chhattisgarh vyapam chemist recruitment 2025 know full details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2025 | 04:15 AM

Topics:  

  • Career News
  • Chhattisgarh
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.