- Hindi News »
- Career »
- Chhattisgarh Government Job Opportunity Cg Police Constable Recruitment
छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, पुलिस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानिए कैसे करें अप्लाई
- Written By: अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पुलिस विभाग ने राज्य में कॉन्स्टेबल (जीडी / ट्रेड / ड्राइवर) के 5967 पदों पर भर्ती निकाली है। छत्तीसगढ़ राज्य के युवा जो पुलिस विभाग में जाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। नोटिफिकेशन के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल 2024 (CG Police Constable Recruitment 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01 जनवरी से 15 फरवरी तक शुरू रहेगी। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) पुलिस विभाग का लक्ष्य इस भर्ती अभियान के माध्यम से कांस्टेबल (जीडी/ ट्रेड/ ड्राइवर) के पद के लिए कुल 5967 वैकेंसी भरना है।
यहां करें आवेदन
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने सीजी कांस्टेबल भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in पर कांस्टेबल (आराकाशी) – जीडी/ ट्रेड/ ड्राइवर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), एससी और एसटी श्रेणियों से संबंधित आवेदकों को आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी, जबकि छत्तीसगढ़ महिला अधिवास को आयु में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
कमरे में लटके मिले पति-पत्नी, बिस्तर पर पड़े थे मासूम…दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना, मंजर देख कांप उठे लोग
Mohan Yadav Amit Shah Meeting: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम डॉ. यादव; बस्तर की कला को सराहा
नक्सल मुक्त होने के बाद छत्तीसगढ़ में पहला माओवादी हमला, कांकेर में IED ब्लास्ट; 3 जवान शहीद
जग्गी हत्याकांड केस में अमित जोगी को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का स्टे
रिक्त स्थान
छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत 5967 रिक्तियों को भरा जाना है। जो की इस तरह हैं
- सामान्य: 2291 पद
- ओबीसी: 765 पद
- एससी: 562 पद
- एसटी: 2349 पद
शैक्षणिक योग्यता
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवारों को 10वीं पास (एसटी के लिए 8वीं पास और नक्सली क्षेत्रों के लिए 5वीं पास) होना जरूरी है।
आवेदन शुल्क
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन करते समय सामान्य/ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये देना होगा।
चयन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए शामिल उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित परीक्षणों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सभी परीक्षण पास करना अनिवार्य होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी)
- शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)
- दस्तावेज सत्यापन
- ट्रेड टेस्ट (ड्राइवर/ट्रेड पदों के लिए)
- लिखित परीक्षा
- चिकित्सा परीक्षण
चयन प्रक्रिया
वेतन
सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल पदों पर चयनित उम्मीदवारों को (लेवल-4 वेतन मैट्रिक्स) 19500 से 62000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
Chhattisgarh government job opportunity cg police constable recruitment
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
Jun 13, 2026 | 05:26 PMवड़ा पाव के साथ पोज देना पड़ा भारी, Cocktail 2 के स्टार्स शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना हुए ट्रोल
Jun 13, 2026 | 05:25 PMजोगीसाखरा गोटुल अध्ययन केंद्र के विकास के लिए निधि की मांग, विधायक अभिजीत वंजारी को सौंपा ज्ञापन
Jun 13, 2026 | 05:24 PMऑपरेशन टाइगर को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रताप जाधव को बड़ा दावा! बताया कब होगा पूरा, उद्धव गुट में मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 05:23 PMदेश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
Jun 13, 2026 | 05:22 PMउज्जैन: शिप्रा नदी में डूबने से 2 लोगों की मौत, भांजे को बचाने नदी में कूदे मामा की भी गई जान
Jun 13, 2026 | 05:21 PMबागी सांसदों को BJP कभी स्वीकार नहीं करेगी, कल्याण बनर्जी के बदले तेवर, अभिषेक पर पिघला दिल
Jun 13, 2026 | 05:17 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM














