-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Cbse Board 10th And 12th Result Date
Board Result: तेज धड़कनों के साथ बेसब्री से स्टूडेंट्स कर रहें सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
- Written By: अपूर्वा नायक
जैसे राज्यों के परीक्षा बोर्ड रिजल्ट जारी कर रहे हैं, वैसे में सीबीएसई के स्टूडेंट्स का भी रिजल्ट के लिए बेचैन होना नजर आ रहा हैं। सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं के रिजल्ट मई के महीने में जारी होने की उम्मीद की जा रही हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत के कई राज्यों के बोर्ड ने एक एक करके अपने रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। अब ऐसे में सीबीएसई स्टूडेंट्स नजरें गड़ाकर अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। सीबीएसई रिजल्ट से पहले बोर्ड एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, लेकिन फिलहाल रिजल्ट की तारीख के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई हैं। जैसे ही नोटिफिकेशन आएगा, स्टूडेंट्स के बेचैन मनों को चैन मिल सकता है। रिजल्ट जारी होने का बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बीते कुछ सालों के ट्रेंड के अनुसार, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि मई के मध्य तक सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। आपको बता दें कि, इस साल 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाले सीबीएसई 10वीं और 12वीं क्लास की बोर्ड एग्जाम में करीब 42 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं।
बीते कुछ सालों में कब-कब जारी हुए रिजल्ट?
साल 2024 में सीबीएसई क्लास 10 के रिजल्ट 15 मई को घोषित किए गए थे और क्लास 12 के रिजल्ट 12 मई को घोषित किए गए थे। साल 2023 में, 10वीं क्लास के रिजल्ट 10 मई को घोषित किए गए थे, जबकि सीबीएसई 12वीं क्लास के रिजल्ट 9 मई को घोषित किए गए थे। साल 2022 में, कोरोनावायरस के कारण 12वीं के रिजल्ट 22 जुलाई को और 10वीं के रिजल्ट 4 जुलाई को जारी किए गए थे।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता
महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत
कहां चेक करें सीबीएसई रिजल्ट
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दी गई ऑफिशियल वेबसाइट्स पर नजर रखें:
cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in.
उमंग और डिजिलॉकर ऐप से भी रिजल्ट मोबाइल पर देखा जा सकता है। सीबीएसई की वेबसाइट पर ‘रिजल्ट मंजूषा’ पोर्टल से डिजिटल डॉक्युमेंट्स जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी मिलेंगे।
सीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें
“सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 ” या “सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025” पर क्लिक करें
अब अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, सिक्योरिटी कोड डालें
अब इसे सबमिट करें और रिजल्ट देखें
रिजल्ट डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
डिजिलॉकर के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट:
digilocker.gov.in जाएं
अब क्लास, स्कूल कोड, रोल नंबर और स्कूल से मिला 6-डिजिट पिन जैसी जानकारी भरें
अपने रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी डालें
अब अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड करें
Cbse board 10th and 12th result date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Assam Floods: असम में बाढ़ से हालात बेहद खराब, अब तक 5 की मौत और 3.63 लाख लोग प्रभावित
Jul 21, 2026 | 10:03 AMमुंबई में ऑनलाइन ठगी का बड़ा कहर: भोईवाड़ा थाने में 24 घंटे में दर्ज हुए 24 मामले; डॉक्टर व कर्मचारी बने शिकार
Jul 21, 2026 | 10:01 AMरीवा में हथियार तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 सील पैक पिस्टल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Jul 21, 2026 | 09:57 AMMotivational Thoughts: सुबह की शुरुआत करें इन मोटिवेशनल विचारों के साथ, पूरे दिन बनी रहेगी पॉजिटिव एनर्जी
Jul 21, 2026 | 09:53 AMमहाराष्ट्र ATS का बड़ा खुलासा: बीड-सोलापुर के फर्जी ट्रस्टों का पाकिस्तान कनेक्शन, 15 करोड़ का संदिग्ध फंड जमा
Jul 21, 2026 | 09:50 AMहज यात्रियों को मिली बड़ी राहत: हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 24 जुलाई तक करें अप्लाई
Jul 21, 2026 | 09:48 AMThe Odyssey BO Collection: मंडे टेस्ट में द ओडिसी ने मचाया धमाल, 100 करोड़ की कमाई कर करेगी कमाल
Jul 21, 2026 | 09:45 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM














