बॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, 1.36 लाख तक सैलरी, 16 अप्रैल से करें आवेदन
Bombay High Court Recruitment 2026 : बॉम्बे हाई कोर्ट ने एसोसिएट के 28 पदों पर भर्ती निकाली है, आवेदन 16 से 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फार्म भरें।
- Written By: हितेश तिवारी
बॉम्बे हाई कोर्ट (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Bombay High Court Associate Vacancy : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं, खासकर लॉ फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए बड़ी खबर है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एसोसिएट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 28 पद भरे जाएंगे।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जो 16 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है, जो न्यायिक क्षेत्र में एक स्थिर और सम्मानजनक नौकरी चाहते हैं।
बॉम्बे हाई कोर्ट में निकली एसोसिएट पदों पर भर्ती
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड जरूरी है। जो उम्मीदवार पहले से वकालत कर रहे हैं, उनके पास बॉम्बे हाई कोर्ट या उसके अधीनस्थ कोर्ट में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां
BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी
इसके अलावा इंग्लिश शॉर्टहैंड (80 शब्द प्रति मिनट) और टाइपिंग (35 शब्द प्रति मिनट) जानने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। मराठी भाषा का ज्ञान भी उम्मीदवारों के लिए एक अतिरिक्त लाभ साबित हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें : एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: 15-20 अप्रैल के बीच आ सकते हैं नतीजे, ऐसे करें चेक
दो चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को 5 साल की छूट मिलेगी। आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए 1000 रुपये रखा गया है। चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी, जिसमें पहले 100 अंकों की लिखित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट होगा और इसके बाद 50 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों को 92,960 रुपये से लेकर 1,36,520 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा, साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख सकते हैं।
