Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टीजीटी, पीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती का इंतजार खत्म; आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुई रिक्तियां

UP TGT Recruitment: उप्र के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी, पीजीटी, सहायक अध्यापक, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के कुल 23,899 रिक्त पदों का अधियाचन शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया गया है।

  • Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 21, 2026 | 08:34 PM

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

UP PGT And TGT Recruitment: उत्तर प्रदेश के एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शिक्षा निदेशालय ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी), प्रवक्ता (पीजीटी) और संबद्ध प्राइमरी के सहायक अध्यापकों के 21,252 रिक्त पदों का अधियाचन (रिक्तियों का विवरण) सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड कर दिया है।

इससे पहले प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के 2,647 पदों का अधियाचन भी आयोग को भेजा जा चुका है। इस तरह अब कुल 23,899 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ हो गया है।

टीजीटी, पीजीटी और संबद्ध प्राइमरी में रिक्त पदों की संख्या

शिक्षा विभाग के अनुसार, अपलोड किए गए पदों में टीजीटी के 17,740, पीजीटी के 2,615 और संबद्ध प्राइमरी के 897 रिक्त पद शामिल हैं। इन रिक्तियों का विवरण माध्यमिक शिक्षा निदेशक की स्वीकृति मिलने के बाद आयोग के पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

बंदरों के बढ़ते आतंक पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगी ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव

जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी

गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज

इससे पहले विभाग ने एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के 1,172 तथा प्रधानाचार्य के 1,475 रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को भेजा था। इन दोनों को मिलाकर कुल 2,647 पद पहले ही भर्ती प्रक्रिया के लिए उपलब्ध कराए जा चुके हैं।

रिक्तियों का विवरण आते ही जारी होंगे संबंधित भर्तियों के विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग लगातार विभिन्न विभागों से रिक्त पदों का अधियाचन प्राप्त कर रहा है। आयोग का कहना है कि जैसे-जैसे विभागों से रिक्तियों का विवरण प्राप्त होता जाएगा, उसी क्रम में संबंधित भर्तियों के विज्ञापन जारी किए जाएंगे। यही वजह है कि लंबे समय से लंबित शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अब तेजी पकड़ती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, कहा- मांग मानने के बाद भी दे रहे धरना

शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है। आयोग के पोर्टल पर रिक्तियों का विवरण उपलब्ध होने के बाद अब जल्द ही भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी होने की उम्मीद है। विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन, चयन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी भी सार्वजनिक की जाएगी।

लंबे समय से नई शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि इस बार प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी होगी और एडेड माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पड़े हजारों पदों पर नियुक्तियां जल्द शुरू होंगी।

Up tgt recruitment requisition for 23899 pgt principal posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 08:34 PM

Topics:  

  • Education News
  • Job Recruitment
  • Prayagraj News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.